Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि में नवाचार करने वाले किसानों के लिए टंटया मामा और बिरसा मुंडा योजना के प्रोजेक्ट बनेंगे

25 जनवरी 2023, खरगोन: कृषि में नवाचार करने वाले किसानों के लिए टंटया मामा और बिरसा मुंडा योजना के प्रोजेक्ट बनेंगे – आत्मा परियोजना के तहत नवाचार गतिविधि के अंतर्गत झिरन्या के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र कोठा बुजुर्ग और मुरम्या गांव के किसानों ने नई फसल के साथ प्रयोग किये हैं । मंगलवार को दोनों गांवों के किसानों ने अपने खेतों में उपजी स्ट्रॉबेरी और थाई पिंक अमरूद कलेक्टर को भेंट  किये। इस दौरान किसान श्री संजय सिलदार, श्री विजय पन्नालाल, श्री नरसिंह बूटा और श्री नहाडी काशीराम ने कलेक्टर कृषि की तैयारियों और तकनीक के बारे में बताया गया।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम  ने कृषि उपसंचालक श्री एमएल चौहान व आत्मा परियोजना के अधिकारियों को ऐसे किसानों को चिन्हांकित कर टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना और भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में प्रोजेक्ट बनाकर योजना से जोड़ने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि नवाचार करने वाले ज्यादा से ज्यादा किसानों को कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान आत्मा उप परियोजना उपसंचालक डॉ. मना सोलंकी, सहायक संचालक श्री दीपक मालवीय, बीटीएम श्री अनिल कुमार नामदेव मौजूद थे ।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें