Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री मेहता की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित

06 जून 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): श्री मेहता की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित – बीते 11 वर्षों से कसरावद विकासखंड में कृषि विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे मंडलेश्वर निवासी लोकप्रिय कृषि अधिकारी श्री सुभाष चन्द्र मेहता गत 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर उनके सम्मान में कृषि परिवार कसरावद द्वारा  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि खरगोन श्री प्रकाश ठाकुर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी महेश्वर श्री मानसिंह ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कसरावद श्री बी एस सेंगर सहित कृषि परिवार कसरावद मौजूद रहा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने श्री मेहता को एक जिम्मेदार कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए उनके सरल,सहज व्यवहार और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी रहते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए उनकी सक्रियता का उल्लेख कर  उनके सफल शासकीय सेवाकाल की भूरि- भूरि प्रशंसा की। सम्मान समारोह में बताया गया कि श्री मेहता की बेटी डॉ  प्रज्ञा मेहता वर्तमान में सासाराम (बिहार) के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार के अन्तर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के मत्स्य विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवारत हैं अर्थात श्री मेहता की सेवानिवृत्ति के बाद भी इनका परिवार कृषि विभाग से जुड़ा रहेगा।

अपने सम्मान के  प्रत्युत्तर में श्री मेहता ने अपने संबोधन में अपने 42 वर्ष के सेवाकाल में उनसे जुड़े सभी सहयोगी अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com