Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना दलहन मिशन का शुभारम्भ 11 अक्टूबर को

11 अक्टूबर 2025, इंदौर: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना दलहन मिशन का शुभारम्भ 11 अक्टूबर को – ‘प्रधानमंत्री  धन -धान्य कृषि योजना दलहन मिशन ‘ का शुभारम्भ आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा  देश एवं प्रदेश के चयनित जिलों के लिए किया जाएगा। इसे लेकर मप्र के 8 चयनित जिलों एवं शेष जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सचिव , किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग , मप्र  शासन ,भोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार मप्र के चयनित 8  जिलों आलीराजपुर ,अनूपपुर, सीधी,शहडोल ,उमरिया ,डिंडोरी ,टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे , जिसमें प्रधानमंत्री के शुभारम्भ कार्यक्रम को जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।  जिसमें क्षेत्र के मंत्री, सांसद ,विधायक और जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

जबकि 8  जिलों के अतिरिक्त  मप्र के शेष सभी जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों में 11 अक्टूबर  के शुभारम्भ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा , जिसमें कृषकों एवं हितग्राहियों को कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं ( केंद्र / राज्य ) के लाभ लेने हेतु जागरूकता एवं प्रचार -प्रसार संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  इसमें भी मंत्री, सांसद, विधायक और जन प्रतिनिधि आमंत्रित रहेंगे। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की लिंक पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें