मंडला जिले में किसानों को काली हल्दी क्लस्टर से जोड़ने की तैयारी
04 जुलाई 2026, मंडला: मंडला जिले में किसानों को काली हल्दी क्लस्टर से जोड़ने की तैयारी – जिले के किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है।
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव ढोटे ने कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिले के उन्नत एवं प्रगतिशील किसानों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी विस्तार और बाजार आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
बैठक में मत्स्य पालन, प्राकृतिक (जीरो बजट) खेती, सब्जी एवं फल उत्पादन, दुग्ध व्यवसाय तथा हल्दी की आधुनिक खेती से जुड़े सफल कृषकों ने अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने उद्यानिकी विभाग को काली हल्दी उत्पादन के लिए विशेष क्लस्टर विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric

