Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियां जारी, 15 मार्च से होगी खरीदी

13 मार्च 2025, इंदौर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियां जारी, 15 मार्च से होगी खरीदी –  इंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 15 मार्च से प्रारंभ होगा। इसके लिये व्यापक तैयारियां जारी है। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिये संभाग के 61 हजार 642 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। किसानों को बोनस सहित 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जायेगा। खरीदी के लिये 307 केंद्र स्थापित किये जा रहे  हैं । संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि संभाग में पंजीयत सभी किसानों का सत्यापन कर लिया जाये। साथ ही खरीदी केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध रहे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिये है कि खरीदी कार्य के संबंध में तथा समर्थन मूल्य के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। पंजीकृत किसानों के बोए गये रकबे, फसल के लिये ई-गिरदावरी, शत-प्रतिशत प्रत्येक गांव, प्रत्येक किसान के सत्यापन का कार्य 15 मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जायें। पंजीकृत किसानों के बोये गये रकबे का भौतिक सत्यापन अविलम्ब पूर्ण कर एसडीएम/तहसीलदार के लॉगिन में ई-उपार्जन पोर्टल पर सत्यापन की कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण की जाये। गेहूं उपार्जन 15 मार्च 2025 से प्रारंभ करने के लिए खरीदी केंद्रों का निर्धारण, गोदामों की मैपिंग, गोदाम स्तरीय केंद्रों का चयन, केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्था जैसे छाया, टेन्ट, टेबल, कुर्सी, पानी, पंखे, छन्ने, सिलाई मशीन, तौल काटे, स्टेनशील, धागा, कलर, हम्माल, तुलावटी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, हार्डवेयर आदि तथा केन्द्रों नॉन FAQ गेहूं के साफ-सफाई के लिये क्लीनिंग मशीन / ग्रेडिंग मशीन आदि की व्यवस्था यह  जिला उपार्जन समिति द्वारा कर लिया जायें। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने हेतु उपार्जन केन्द्र एवं विक्रय दिनांक के चयन हेतु www.meuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग की भी नियमित समीक्षा, पर्यवेक्षण की जाये। जिले में उपार्जन कार्य सुचारू संचालन के लिये जिला स्तरीय समिति, उपखंड स्तरीय समिति, मंडी स्तर पर दल का गठन आदि कर सर्व संबंधित विभागों को सघन पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा  जाए । जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित कर नियमित समीक्षा की जाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com