Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री कुसुम योजना: मंदसौर के किसान ने लगाया 1 मेगावाट सोलर प्लांट, हर साल होगी 5 लाख तक की आमदनी

19 अगस्त 2025, भोपाल: प्रधानमंत्री कुसुम योजना: मंदसौर के किसान ने लगाया 1 मेगावाट सोलर प्लांट, हर साल होगी 5 लाख तक की आमदनी – प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए ग्राम पलासिया, तहसील दलोदा के किसान हेमंत सिंह सिसोदिया ने 1 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। इस सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, मंदसौर के अधीक्षण यंत्री द्वारा किया गया।

हर महीने 1.50 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन

इस सोलर प्लांट को 33/11 केवी खजुरिया सारंग उपकेंद्र से जोड़ा गया है। प्लांट से प्रतिमाह लगभग 1.50 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। उत्पन्न बिजली को विभाग द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदा जाएगा। अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, किसान को इस परियोजना से प्रति वर्ष 4 से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी।

किसानों को मिलेगा दोहरा फायदा

अधीक्षण यंत्री ने बताया कि इस प्रकार की योजनाएं किसानों को खेती के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन में भी भागीदार बनाती हैं। सौर ऊर्जा से प्राप्त अतिरिक्त आय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। साथ ही, किसानों को स्थायी आय का अतिरिक्त स्रोत मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अलावा, सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com