Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त वितरित  

18 अगस्त 2025, बैतूल: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त वितरित –  प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की  दूसरी किस्त  का वितरण 14 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मण्डला जिले से किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। मण्डला जिले में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किसानों को दिखाया गया।

इस दौरान बैतूल जिले के 2 लाख 61 हजार 642 किसानों को कुल 52 करोड़ 32 लाख 84 हजार की राशि  अंतरित की गई। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें किसानों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। ग्रामीण स्तर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किसानों को योजना के लाभ और भविष्य की कृषि नीतियों के बारे में जानकारी दी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल विधानसभा के 57 हजार 767  किसानों को 11 करोड़ 55 लाख, 34 हजार, मुलताई विधानसभा के 62 हजार 230 किसानों को 12 करोड़ 44 लाख 60 हजार, आमला विधानसभा के 41 हजार 167 किसानों को 8 करोड़ 23 लाख 34 हजार,  शाहपुर विधानसभा के 56 हजार 113 किसानों को 11 करोड़ 22 लाख 26 हजार तथा भैंसदेही  विधानसभा के 44 हजार 365 किसानों को 8 करोड़ 87 लाख 30 हजार की राशि  दूसरी  किस्त के रूप में वितरित की गई है। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि कृषि कार्यों में बड़ी मददगार सिद्ध होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com