राज्य कृषि समाचार (State News)

मप्र के 5 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

27 जून 2025, इंदौर: मप्र के 5 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटों  के दौरान, मध्यप्रदेश  के चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; रीवा संभाग के जिलों में अनेक  स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम ,उज्जैन , ग्वालियर , जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष जिलों मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख  आंकड़े ( मि मी में ) – 87.0, मोहखेड़ 83.3, रामा 78.4,  नसरुल्ला गंज 77.0, बेगमगंज 76.8, हरदा 76.2, बड़वाह 73.0, थांदला 72.4, बिलासपुर 72.0, उमरेठ 71.4, कु समी 71.0, बड़नगर 69.0, इंदौर 68.5, मकसूदनगढ़ 68.0,  ब्यावरा  66.0, खुरई 65.2, अमरवाड़ा 65.0, उदयपुरा 64.0, खकनार 61.0, भानपुरा 60.4, उमरबन  60.0, सनावद 60.0, गौहरगंज 60.0,  बड़ा मलहेरा 58.2, पि पलोदा 57.0, नरवर 55.0,  भैंसदेही 53.0, मानपुर 52.5, बरगी 52.4, चिचोली 52.0, खंडवा 52.0,  श्यामपुर 52.0, प्रभात पट्टन  51.5, चाचौड़ा 51.0, रहटगाँव 51.0, सौसर 50.0, सैलाना 50.0, पि छोर 50.0, ठीकरी 47.0,  उज्जैन  47.0, सिहोरा 45.2, पुनासा बांध 45.0, रतलाम 45.0, चांद 44.6, पीथमपुर 44.0, सतवास 43.0, भावगढ़ 42.0, बुरहानपुर 41.8,जबलपुर 41.6,  कन्नौद  41.0, सरदारपुर 40.2, कसरावद 40.0, धार 39.8, शाहपुर 39.0,  बटिया गढ़ 39.0, अशोकनगर 38.0, जीरापुर 38.0, आठनेर 37.2, करेरा 37.2, ओरछा 37.0, बैहर 36.3, बि छिया  36.0,  जुन्नार देव 35.6, सिंगरौली 35.2, हरसूद 35.0,  सिंगौड़ी   34.8, धरमपुरी  टप्पा  34.0, झिरन्या  34.0, घंसौर 34.0, बरेली 33.8, गरोठ 33.2, गंधवानी 33.0, सागर 32.4, खजुराहो-एयर पोर्ट  32.2, भीमपुर 32.0, बागली 32.0, धुंधड़का 32.0, टीकमगढ़ 32.0, बि जाडंडी 31.3,हातोद  31.1, आमला 31.0, जबेरा 31.0, नागदा 31.0, शमशाबाद 31.0, नेपानगर 30.0,  पथरिया  30.0,  महेश्वर  30.0, रावटी 30.0, कालापीपल 30.0, छिंद वाड़ा 29.8,  उमरियापान 29.5, डिंडोरी  29.2, लखनादौन 29.1, वि जयराघवगढ़ 29.0,खनिया धाना 29.0, बरेला 28.4,  तेन्दु खेड़ा- दमोह 28.2,  तेंदूखेड़ा – नरसिंहपुरपुर 28.2, सिरोंज  28.0, हट्टा  27.8, मझौली 27.4, पोहरी 27.0, भोपाल 26.6, गुना 26.5, रांझी 26.4, नारायणगंज 26.2, भीकनगांव 26.0, झाबुआ 25.8, केसली 25.2,ढीमरखेड़ा 25.0,  पृथ्वीपुर  25.0, राणापुर 24.1, नि वाड़ी 24.0, अमानगंज 24.0, खरगापुर 24.0, नालछा 23.8, अरेरा हिल्स  23.2,  पन्ना  23.2, भगवानपुरा 23.0, बाजना 23.0, सिवनी 22.6, खरगौन 22.4, भाभरा 22.2, छपारा 22.1, देवास22.0, राजनगर 21.6, रामनगर 21.3, मुरैना 21.2,  चाचरिया पाटी 21.0, कोलार 21.0,  बक्सवाहा  21.0, सुसनेर 20.8, पठारी 20.4, सीहोर 20.2, ति रला 20.0, पंधाना 20.0, खालवा 20.0, गोगावां 20.0, परसवाड़ा 19.5, निवास  19.4,  डोलरिया 19.4,  सुल्तान पुर 19.4, घाटीगांव 19.2, गोटेगांव 19.0, जावद 19.0, कोलारस 19.0, सि लवानी 18.6, मोहगांव 18.4, समनापुर 18.2, गैरतगंज 18.2, नलखेड़ा 18.0, मš 18.0, से गांव 18.0, घुघरी 18.0,  खिलचीपुर 18.0, चौराई 17.0, कराहल17.0, चुरहट 17.0, नटेरन 17.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  हरदा, देवास और  झाबुआ जिलों में अति भारी बारिश हुई। जबकि राजगढ़, धार,   मंदसौर , रतलाम, सीहोर, रायसेन, खरगोन, इंदौर,  उज्जैन , गुना, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उमरिया  और सीधी जिले में भारी बारिश हुई।

Advertisement
Advertisement

मौसमी परिस्थितियां – मानसून की  उत्तरी सीमा जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनू,भरतपुर, रामपुर, सोनीपत, अनूप नगर से होकर गुजर रही है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवाती परिसंचरण  दक्षिण -पश्चिम  राजस्थान पर 5.8 कि मी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक पूर्वी -पश्चिमी ट्रफ,  दक्षिण-पश्चिम  राजस्थान पर  चक्रवातीय परिसंचरण से  पूर्वी राजस्थान , उत्तरी मध्य प्रदेश , उत्तरी  झारखंड, गंगीय  पश्चिम  बंगाल होते  हुए बांग्ला देश  तक  5.8 कि मी की ऊंचाई पर विस्तृत है। 29 जून के आसपास  उत्तरी  बंगाल की खाड़ी और  संलग्न तटीय  बांग्ला देश और  पश्चिम  बंगाल  में  एक नया ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव  में अगले  24 घंटों के दौरान उसी  क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने मंदसौर, नीमच , गुना , सिंगरौली  और  दमोह जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि वि दिशा , राजगढ़, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , आगर, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर , भिंड ,सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना,  उमरिया , कटनी, जबलपुर, सागर और  मैहर जिलों में कहीं- कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।  इन जिलों में झंझावात , वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने  की भी संभावना व्यक्त की गई है। अन्य जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement