राज्य कृषि समाचार (State News)

उमरिया के मिलेट्स मेले में हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई

12 मार्च 2026, उमरियाउमरिया के मिलेट्स मेले में हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई – कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत आयोजित मेले में हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।

इस अवसर पर पशु पालन विभाग व्दारा दुग्ध समृध्दि संपर्क अभियान अंतर्गत हितग्राहियों के चयन, योजना का स्वरूप, इकाई लागत, अनुदान राशि, पशुओ का चयन, आवेदन प्रक्रिया,पशु धन बीमा योजना, आचार्य विद्यासागर गो संवर्धन योजना, समुन्नत पशु प्रजनन कार्यक्रम योजना, कृषि विभाग व्दारा सुपरसीडर, जीरो टिल सीड कम  फर्टिलाइज़र  ड्रिल, कटर यंत्र,उद्यानिकी विभाग व्दारा पीएम एफएमई ,प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, महिला बाल विकास विभाग व्दारा बेटी बचाओ , बेटी पढाओ, वन स्टॉप सेंटर सखी, साईबर क्राइम, के साथ ही झटका मशीन , स्प्रिंकलर , पाईपलाईन तथा स्व सहायता समूह  की  महिलाओं व्दारा प्राकृतिक खेती उत्पाद,प्राकृतिक खेती से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अवलोकन किसानों व्दारा किया गया।

इसके पूर्व मानपुर विधानसभा क्षेत्र  की  विधायक सुश्री मीना सिंह कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेले का शुभारंभ करते हुए  कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। किसानों को जीरो बैलेंस पर सोसायटी के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को फसलों पर समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है।  उन्होंने  किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान कोदो , कुटकी की भी खेती करना प्रारंभ करें। इसकी फसल कम पानी में बोई जा सकती है। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, खनिज तथा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।वर्तमान में किसानी के क्षेत्र में आधुनिक यंत्र आ गए है। मेले में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती करने के नए नए तरीकों से किसानों को अवगत कराया गया ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements