Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती और अंतरवर्तीय फसल पद्धति से सात प्रकार की फसलें ले रहे भरत

12 नवंबर 2026, उज्जैन: जैविक खेती और अंतरवर्तीय फसल पद्धति से सात प्रकार की फसलें ले रहे भरत – खेती में नवाचार, मेहनत और सही फसल प्रबंधन अपनाया जाए तो सीमित कृषि भूमि में भी बेहतर आमदनी हासिल की जा सकती है। इसका उदाहरण उज्जैन जिले के खाचरौद विकासखंड के ग्राम बटलावदी निवासी प्रगतिशील कृषक श्री भरत पाटीदार ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने जैविक खेती एवं अंतरवर्तीय फसल पद्धति अपनाकर अपनी कृषि आय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की है।

श्री भरत पाटीदार, पिता श्री प्रहलाद पाटीदार, के पास कुल 5 बीघा कृषि भूमि है। वे इस भूमि पर जैविक खेती के साथ फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। परंपरागत खेती के साथ नई कृषि पद्धतियों को अपनाकर उन्होंने खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया है।एक खेत में कई फसलें लेकर कर रहे बेहतर उत्पादन कृषक भरत पाटीदार मौसम एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अपने खेत में गेहूं, सोयाबीन, चना, मक्का, गिलकी, मिर्ची एवं तुरई जैसी विभिन्न सात फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। अंतरवर्तीय फसल पद्धति के माध्यम से एक ही खेत में अलग-अलग फसलों का समावेश कर वे उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग कर रहे हैं। इससे उन्हें एक से अधिक फसलों से आमदनी प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है और किसी एक फसल पर निर्भरता भी कम हुई है।

जैविक खेती से मिट्टी और पर्यावरण संरक्षण पर जोर– श्री पाटीदार रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करते हुए जैविक खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण करना और गुणवत्तापूर्ण कृषि उपज का उत्पादन करना है। वे स्वयं जैविक खेती अपनाने के साथ आसपास के किसानों को भी इसके महत्व और लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि आय में हुई 20 प्रतिशत की वृद्धि– जैविक खेती एवं अंतरवर्तीय फसल पद्धति अपनाने का सकारात्मक परिणाम श्री भरत पाटीदार को मिला है। विभिन्न फसलों का उत्पादन लेने से उनकी कृषि आय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साथ ही फसल विविधीकरण से अतिरिक्त आमदनी के अवसर बढ़े हैं और एक ही फसल पर निर्भरता कम होने से कृषि जोखिम को कम करने में भी मदद मिली है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत– श्री भरत पाटीदार का खेत आसपास के किसानों के लिए सीखने और नई कृषि तकनीकों को अपनाने का प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है। वे अन्य किसानों को भी सीमित भूमि में फसल विविधीकरण एवं जैविक खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन और आमदनी प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।श्री भरत पाटीदार की सफलता यह संदेश देती है कि खेती में नवाचार, उचित फसल प्रबंधन, जैविक पद्धति और अंतरवर्तीय खेती को अपनाकर कम भूमि में भी कृषि को लाभकारी बनाया जा सकता है। मात्र 5 बीघा भूमि में खेती के नए प्रयोगों से 20 प्रतिशत आय वृद्धि हासिल कर उन्होंने क्षेत्र के किसानों के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture