Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा: बोनी से पहले करें बीजों के अंकुरण की जांच

12 नवंबर 2026, हरदा: हरदा: बोनी से पहले करें बीजों के अंकुरण की जांच – रबी फसलों की बोनी से पहले किसान अपने बीजों के अंकुरण की जांच अवश्य करें, ताकि खेत में बीजों का उचित अंकुरण सुनिश्चित हो सके। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने किसानों से यह आग्रह किया है। उन्होंने विशेष रूप से उन किसानों को बीजों की अंकुरण क्षमता जांचने की सलाह दी है, जिन्होंने पिछले वर्ष का बीज बोनी के लिए सुरक्षित रखा है अथवा ऐसे किसानों से बीज खरीदा है, जिनके बीजों के अंकुरण की जांच नहीं हुई है।

डॉ. मुरे ने बताया कि किसान घर पर ही आसानी से बीजों के अंकुरण की जांच कर सकते हैं। इसके लिए बोनी में उपयोग किए जाने वाले बीजों में से 100-100 दानों के चार नमूने लेकर कुल 400 दाने अलग कर लें। इन चारों नमूनों को अलग-अलग गीले कपड़े अथवा जूट की बोरी में लपेटकर नमीयुक्त स्थान पर रखें। पर्याप्त समय बाद जब बीज अंकुरित हो जाएं, तब प्रत्येक नमूने में स्वस्थ अंकुरित दानों की संख्या गिनें। चारों नमूनों में अंकुरित दानों की कुल संख्या को चार से भाग देने पर अंकुरण प्रतिशत प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कुल 400 दानों में से 360 दाने अंकुरित होते हैं, तो बीजों का अंकुरण प्रतिशत 90 प्रतिशत होगा। किसान चाहें तो 100 दानों का एक नमूना लेकर भी अंकुरण की जांच कर सकते हैं, लेकिन चार अलग-अलग नमूनों से जांच करने पर परिणाम अधिक विश्वसनीय प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि बीजों के अंकुरण प्रतिशत की जानकारी से बीज की गुणवत्ता का आकलन करने और उचित बीज दर निर्धारित करने में मदद मिलती है। इससे खेत में कम अंकुरण अथवा पौधों की संख्या कम रहने जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

डॉ. मुरे ने बताया कि अंकुरण जांच की यह सरल विधि रबी सीजन की गेहूं, चना, मक्का सहित अन्य फसलों के बीजों के लिए भी आसानी से अपनाई जा सकती है। उन्होंने किसानों से बोनी से पहले बीजों की अंकुरण क्षमता जांचने और अच्छी फसल के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज का उपयोग करने की अपील की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें