हरदा : रबी की विभिन्न फसलों में उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा जारी
12 नवंबर 2026, हरदा: हरदा : रबी की विभिन्न फसलों में उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा जारी – रबी की विभिन्न फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर अनुशंसित पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु उर्वरकों के विकल्पों की जानकारी जारी की गई है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री प्रकाश ठाकुर के अनुसार किसान अपनी फसल अनुसार किसी भी एक विकल्प का चयन कर उर्वरकों का अनुशंसित मात्रा में उपयोग कर सकते हैं।
गेहूं की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर विकल्प 1 में यूरिया 6 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 8 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग, विकल्प 2 में यूरिया 5 बैग, एन.पी.के. (12ः32ः16) 4 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 3 में यूरिया 3 बैग, एन.पी.के. (20ः20ः0ः13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग, विकल्प 4 में यूरिया 4 बैग, एन.पी.के. (16ः20ः0ः13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग तथा विकल्प 5 में यूरिया 6 बैग, टी.एस.पी. 3 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग की अनुशंसा की गई है।
चना की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर विकल्प 1 में यूरिया 1 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 8 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 2 में यूरिया 0 बैग, एन.पी.के. (12ः32ः16) 4 बैग, एम.ओ.पी. 0 बैग, विकल्प 3 में यूरिया 0 बैग, एन.पी.के. (20ः20ः0ः13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 4 में यूरिया 0 बैग, एन.पी.के. (16ः20ः0ः13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग तथा विकल्प 5 में यूरिया 1 बैग, टी.एस.पी. 3 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग की अनुशंसा की गई है।
सरसों की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर विकल्प 1 में यूरिया 3 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 4 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 2 में यूरिया 3 बैग, एन.पी.के. (12ः32ः16) 2 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 3 में यूरिया 2 बैग, एन.पी.के. (20ः20ः0ः13) 3 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 4 में यूरिया 2 बैग, एन.पी.के. (16ः20ः0ः13) 3 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग तथा विकल्प 5 में यूरिया 3 बैग, टी.एस.पी. 2 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग की अनुशंसा की गई है।
मक्का की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर विकल्प 1 में यूरिया 6 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 8 बैग, एम.ओ.पी. 3 बैग, विकल्प 2 में यूरिया 5 बैग, एन.पी.के. (12ः32ः16) 4 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग, विकल्प 3 में यूरिया 3 बैग, एन.पी.के. (20ः20ः0ः13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 3 बैग, विकल्प 4 में यूरिया 4 बैग, एन.पी.के. (16ः20ः0ः13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 3 बैग तथा विकल्प 5 में यूरिया 6 बैग, टी.एस.पी. 3 बैग, एम.ओ.पी. 3 बैग की अनुशंसा की गई है। सभी इकाइयां बैग प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दी गई हैं, किसान अपनी आवश्यकता और उर्वरक की उपलब्धता के आधार पर किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


