Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालकों के ऋण प्रकरण बैंकों से समन्‍वय कर स्‍वीकृत करवाएं- कलेक्‍टर आगर मालवा

12 नवंबर 2026, आगर मालवा: पशुपालकों के ऋण प्रकरण बैंकों से समन्‍वय कर स्‍वीकृत करवाएं- कलेक्‍टर आगर मालवा – कामधेनु  योजना के पशुपालन विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के लिये बैंकों को प्रस्तुत किये गए है, पशुपालन विभाग बैंकों से समन्‍वय एवं सम्‍पर्क कर इन प्रकरणों में स्वीकृति जारी करवाकर पशुपालकों को हितलाभ वितरित करवाएं।  सभी जिला अधिकारी विभागीय  स्‍व-रोजगार एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के बैंकों में प्रस्तुत किए गए प्रकरणों का निरंतर फॉलोअप कर स्‍वीकृति प्राप्‍त करें।  यह निर्देश कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना ने  गत दिनों  टीएल की बैठक में सभी जिलाधिकारियों को दिए ।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम सुसनेर श्री प्रेम नारायण परमार, एसडीएम श्री कमल मंडलोई सहित जिलाधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में कलेक्‍टर ने बगैर पूर्व अवकाश स्वीकृति एवं सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितेश पांडे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश एडीएम को दिए।

बैठक में बताया गया कि अरनियां में नवीन औद्योगिक  क्षेत्र  विकसित किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने आंकली एवं अन्‍य दो औद्योगिक  क्षेत्रों  में विकास कार्यों और भूखण्डों के आवंटन की विस्तार से समीक्षा की और महाप्रबंधक उद्योग को निर्देश दिए कि  यदि भूखंड आवंटित होने के बाद भी यदि निर्धारित समय-सीमा में उद्योग स्‍थापित नहीं करता है तो संबंधित का आवंटन निरस्‍त करने की कार्यवाही की जाए और इस संबंध में की गई कार्यवाही से समय-समय पर कलेक्‍टर को अवगत कराते रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिए कि उनके विभाग द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट/कार्यों का सम्पूर्ण कार्य स्वीकृत डीपीआर के मानकों के अनुरूप ही हो। कलेक्‍टर ने शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को गणवेश की राशि का भुगतान एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों में समय-समय पर जीयो-टेगिंग पूर्ण कर संबंधित हितग्राही को किस्त का भुगतान किया जाए, जिससे की आवास निर्माण के कार्यों में कोई अवरोध न हो। उन्होंने स्‍वामित्‍व योजना के तहत् भू-अधिकारों अभिलेखों की रजिस्ट्री निष्पादन कार्य की तहसीलवार समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में प्रगति लाए और प्रतिदिन रजिस्ट्री निष्पादन की संख्या बढ़ाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित प्रगति को प्रदर्शित करने वाली संक्षिप्‍त सारगर्भित पीपीटी तैयार कर आगामी टीएल के पूर्व प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक कृषि, उद्यानिकी एवं जल संसाधन कार्यपालन यंत्री को टपक सिंचाई पद्धति से सिंचाई का रकबा बढ़ाने के विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture