Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होंगी किसान चौपाल

12 नवंबर 2026, हरदा: हरदा जिले में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होंगी किसान चौपाल – जिले में किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने तथा कृषि एवं उससे जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत हरदा द्वारा 11 से 13 नवंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान चौपाल आयोजित की जाएंगी। चौपाल का आयोजन निर्धारित तिथियों में शाम 4 बजे से किया जाएगा।

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 नवंबर को हरदा विकासखंड के ग्राम अबगांवखुर्द में ग्राम पंचायत भवन, 12 नवंबर को खिरकिया विकासखंड के ग्राम मांदला में हाईस्कूल प्रांगण तथा 13 नवंबर को टिमरनी विकासखंड के ग्राम टेमागांव में हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में किसान चौपाल आयोजित होगी। किसान चौपाल में उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, राजस्व, मत्स्य पालन, कृषि उपज मंडी, बैंक एवं सहकारिता, विद्युत तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारी किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगे और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

चौपाल में किसानों को फसलोत्तर प्रबंधन, पीएमएफएमई योजना, औषधीय फसलों की खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जीवामृत, बीजामृत, मृदा परीक्षण तथा नरवाई प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल ऋण वितरण, पैक्स के सुदृढ़ीकरण एवं सहकार से समृद्धि योजना के बारे में भी बताया जाएगा। पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा हिरण्यगर्भा अभियान, लखपति गोपालक दीदी नवाचार, कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स सॉर्टेड वीर्य तकनीक, मत्स्य पालन एवं केज कल्चर से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं विद्युत विभाग द्वारा बिजली संबंधी योजनाओं एवं सब्सिडी, जल संसाधन विभाग द्वारा नहर सिंचाई प्रबंधन एवं जल संरक्षण तथा राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज तैयार कर आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरोत्तम भार्गव द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसान चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दें। चौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों का पंजीयन कर उनका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture