Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना : बेलर मशीन से पराली प्रबंधन बना अतिरिक्त आय का जरिया

12 नवंबर 2026, पन्ना: पन्ना : बेलर मशीन से पराली प्रबंधन बना अतिरिक्त आय का जरिया – पवई विकासखंड के ग्राम कैथी के कृषक मोहन तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा खेतों में फसल अवशेष (पराली) के प्रबंधन हेतु बेलर मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जो पराली प्रबंधन में अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। इस मशीन के माध्यम से खेतों में बिखरी पराली को बड़े-बड़े बंडलों (गठ्ठरों) के रूप में एकत्रित किया जा सकता है। इससे खेतों में पराली जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और पर्यावरण प्रदूषण को भी रोका जा सकता है।

कृषक श्री तिवारी ने बताया कि बेलर मशीन से तैयार पराली के बंडलों को एकत्रित कर बायोफ्यूल एवं बायोमास के रूप में सतना स्थित बायोफ्यूल इकाई में विक्रय किया जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इसके अतिरिक्त इन बंडलों का उपयोग गौशालाओं में पशुओं के बिछावन एवं अन्य उपयोगों के लिए भी किया जा सकता है। इस प्रकार पराली, जिसे पहले अनुपयोगी समझकर जला दिया जाता था, अब किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक अच्छा स्रोत बन रही है।उन्होंने बताया कि कृषि अभियांत्रिकी विभाग,पन्ना के माध्यम से ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना अंतर्गत उन्हें बेलर मशीन क्रय करने पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया गया है। मशीन की कुल कीमत 4 लाख 12 हजार रुपए है, जिसमें शासन द्वारा 50 प्रतिशत का अनुदान दिया गया।

कृषक मोहन ने जिले के अन्य किसानों से अपील की है कि वे पराली को जलाने के बजाय बेलर मशीन जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं। कृषि विभाग के माध्यम से अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त कर पराली का उचित प्रबंधन करें तथा फसल अवशेषों से अतिरिक्त आय अर्जित करें। इससे जहां एक ओर खेतों की मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर किसानों की आमदनी बढ़ाने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें