Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 10 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना

30 अगस्त 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य्प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, भोपाल, इंदौर, रीवा और सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। राज्य में  बैतूल  में सर्वाधिक 54.4 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 30 अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में  11% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 10 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 13 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – वर्तमान में अति तीव्र निम्न दाब क्षेत्र कच्छ तट, पाकिस्तान और पूर्वोत्तर अरब सागर के पास स्थित है। मानसून ट्रफ वर्तमान में कच्छ तट, पाकिस्तान और पूर्वोत्तर अरब सागर पर बने अति तीव्र निम्न दाब क्षेत्र मालेगांव, ब्रह्मपुरी, जगदलपुर, कलिंगपटट्नम और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य और संलग्न उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र तक विस्तृत है। उक्त क्षेत्र  से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ विस्तृत है। दक्षिणी गुजरात से लेकर दक्षिणी केरल तक अपतटीय ट्रफ विस्तृत है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी , उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है।  पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।  

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  सिहोर, बैतूल , देवास, उमरिया , डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, मंडला ,बालाघाट और पन्ना जिलों में वज्रपात और झंझावात के साथ कहीं -कहीं भारी वर्षा  ( 64.5 -115 .5 मि मी ) होने की संभावना जताई है। जबकि बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ ,धार , रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड , मुरैना, सिंगरौली, सीढ़ी, रीवा, मऊगंज, सतना ,नरसिंहपुर, सागर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर और भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया ,डिंडोरी, कटनी, जबलपुर ,सिवनी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी  जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com