राज्य कृषि समाचार (State News)

आईसीएआर–एनआईबीएसएम, रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का आयोजन

12 मार्च 2026, रायपुर: आईसीएआर–एनआईबीएसएम, रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का आयोजन – ICAR–National Institute of Biotic Stress Management (आईसीएआर–एनआईबीएसएम), Raipur में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान तथा समाज में महिलाओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना तथा महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, गरिमा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की महिला प्रकोष्ठ सह आंतरिक समिति (Women Cell–cum–Internal Committee) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना तथा लैंगिक समानता और कार्यस्थल पर गरिमा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें कृषि अनुसंधान, शिक्षा और संस्थागत विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम “Rights, Justice, Action for All Women and Girls” तथा संदेश “Give to Gain” से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया, जो महिलाओं को सशक्त बनाकर सामूहिक प्रगति सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर “कार्यस्थलपरमहिलाओंकेयौनउत्पीड़नकीरोकथाम(POSH)” विषय पर एक व्याख्यान डॉ. डेज़ी बसंदराय, संयुक्त निदेशक, आईसीएआर–एनआईबीएसएम, रायपुर द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) Act, 2013 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी तथा प्रतिभागियों को, महिला कर्मचारियों के अधिकारों, आंतरिक समिति की भूमिका और सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाया। उन्होंने POSH अधिनियम से संबंधित आवश्यक क्या करें और क्यान करें(Do’s and Don’ts) पर भी प्रकाश डाला तथा सभी कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया कि कार्यस्थल को उत्पीड़न-मुक्त बनाए रखा जाए।

कार्यक्रम में “महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का महत्व” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान डॉ. नेहा अग्रवाल, प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट, Lotus Hospital, रायपुर द्वारा दिया गया। उन्होंने महिलाओं के लिए शारीरिक स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने एक संवादात्मक सत्र का संचालन करते हुए कार्यालय में लंबे समय तक बैठकर कार्य करने और अधिक स्क्रीन समय के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने हेतु कुछ सरल स्ट्रेचिंग और पोश्चर सुधार व्यायामों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. पी. के. राय, निदेशक, आईसीएआर–एनआईबीएसएम, रायपुर ने कृषि तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने महिला किसानों के लिए, तथा बालिका शिक्षा और संरक्षण के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने संस्थान की महिला वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की, जिन्होंने संस्थान के अनुसंधान कार्यक्रमों को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका मीणा एवं डॉ. श्रावणी सान्याल, वैज्ञानिक, एनआईबीएसएम, रायपुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान की महिला कर्मचारियों को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा तथा संस्थान के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान सभी के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत बना। कार्यक्रम का समापन कार्यस्थल पर गरिमा, समानता औ रपारस्परिक सम्मान बनाए रखने की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements