राज्य कृषि समाचार (State News)

मप्र के 13 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी

20 जून 2025, इंदौर: मप्र के 13 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पछले 24 घंटों के दौरान  प्रदेश  के भोपाल, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही; नर्मदापुरम , उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर , ग्वालियर चंबल, शहडोल संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई  एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः  शुष्क रहा । मुरैना और अलीराजपुर जिलों में भारी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण -पश्चिम मानसून आज बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की और बढ़ गया। अगले दो -तीन दिनों में यह उत्तरी  अरब सागर  के शेष हिस्सों सहित राजस्थान, मप्र ,उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड आदि की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र पूर्वोत्तर झारखंड और पश्चिम बंगाल में बना हुआ है। एक चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। दो अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण -पश्चिम राजस्थान और पूर्वोत्तर राजस्थान के आसपास सक्रिय है। एक ट्रफ उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर गुजरात क्षेत्र तक और उत्तर पूर्वी राजस्थान के आसपास विस्तृत है। उत्तर मप्र पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी , अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया  डिंडोरी और सागर जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  साथ ही वज्रपात / झोंकेदार हवाएं (40-50 कि मी/घंटा ) चलने कि  संभावना है। भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम,उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, दितया, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा , सिवनी ,पन्ना , दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर, और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं , अलीराजपुर, झाबुआ, गुना, अशोकनगर, शिव पुरी,  ग्वालियर , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां,  मंडला, बालाघाट जिलों में अनेक स्थानों पर तथा मंदसौर और नीमच जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने कि संभावना है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement