Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

8 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना

11 सितम्बर 2023, इंदौर: 8 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के जबलपुर , सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, इंदौर, और शहडोल संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर तथा उज्जैन एवं रीवा संभागों के ज़िलों में कहीं- कहीं  वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज 11 सितंबर तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 12 % कम वर्षा हुई है।  पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 10 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14 % कम वर्षा हुई है।

मौसम केंद्र , भोपाल के वरिष्ठ  वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के  के उत्तर -पश्चिम  हिस्से अर्थात ग्वालियर -चंबल संभाग के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडल में सक्रिय था , इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन उत्तरी मध्य प्रदेश  से दक्षिणी उत्तर प्रदेश के बीच गुजर रही है , साथ ही चक्रवाती घेरा  दक्षिण -पश्चिम मध्य प्रदेश की ओर  बढ़ रहा है के चलते भिंड , मुरैना, बालाघाट , टीकमगढ़ में 7 -9  सेमी और सागर सतना , डिंडोरी आदि ज़िलों में मध्यम से भरी 4 -6  सेमी  वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य के 8  ज़िलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है जिनमें पश्चिमी  मध्य प्रदेश के खंडवा, धार, मंदसौर, शाजापुर , अशोक नगर , गुना और पूर्वी मध्य प्रदेश के सतना और सीधी शामिल हैं। दूसरे ज़िलों में गत दिनों हुई बारिश से पूर्ति हो चुकी है और अब वे या तो सामान्य हैं या सामान्य से थोड़े कम हैं। चक्रवाती घेरा अभी सक्रिय है ,जिसके चलते दतिया, मुरैना, भिंड, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, सतना एवं रीवा ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। दो -तीन दिन के लिए मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी। लेकिन  13 -14 सितंबर के आसपास  बंगाल की खाड़ी के पश्चिमोत्तर हिस्से में फिर से एक बार निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है जिससे 14  सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 15 से 21  सितंबर के बीच पूरे मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर देखने को मिलेगा ।   राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –  

पूर्वी मध्य प्रदेश –लालबुर्रा ( बालाघाट ) 86.0 ,टीकमगढ़-एडब्ल्यूएस 77.0 ,बंडा ( सागर )  71.0 ,खरगापुर ( टीकमगढ़ ) 69.0 ,पलेरा( टीकमगढ़ )  61.0 ,शाहगढ़ ( सागर ) 58.0 ,बल्देवगढ़ ( टीकमगढ़ ) 58.0 ,धनौरा ( सिवनी ) 56.2 ,गढ़ाकोटा ( सागर ) 49.0 ,बरघाट ( सिवनी ) 48.0 ,पथरिया ( दमोह )  42.0 ,मोहनगढ़  ( टीकमगढ़ ) 40.0 ,ओरछा ( निवाड़ी ) 39.0 ,शाहपुरा ( जबलपुर )  34.2 ,पाटन ( जबलपुर ) 34.0 ,जतारा ( टीकमगढ़ ) 33.0 ,बिलासपुर ( उमरिया ) 31.5 ,नैनपुर ( मंडला ) 29.8 ,कटंगी ( बालाघाट ) 28.7 ,नारायणगंज ( मंडला ) 28.3 ,किरनापुर ( बालाघाट ) 28.2 ,अमरकंटक ( अनूपपुर )  28.0 ,गौरीहार ( छतरपुर ) 28.0 ,नौगांव ( छतरपुर ) 27.6 ,तिरोड़ी ( बालाघाट ) 26.3 ,जैसीनगर ( सागर ) 25.4 ,केवलारी ( सिवनी ) 25.2 ,बड़ा मलहरा ( छतरपुर)   25.2 ,मण्डला 25.0 ,लिधौरा ( टीकमगढ़ ) 25.0 ,राजनगर ( छतरपुर ) 24.4 औरबिजावर ( छतरपुर ) में 24.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पश्चिम मध्य प्रदेश – विजयपुर ( श्योपुर ) (एडीपी) 82.0 ,पोरसा ( मुरैना ) 80.0 ,नरसिंहगढ़ ( राजगढ़ ) 48.0 ,भिंड- एडब्ल्यूएस  42.0 ,मऊ ( भिंड ) 39.0 ,खिलचीपुर ( राजगढ़ ) 35.4 ,ब्यावरा ( राजगढ़ ) 34.0 ,डबरा ( ग्वालियर ) 32.0 ,दतिया-एडब्ल्यूएस 30.0 ,ईसागढ़ ( अशोकनगर ) 28.0 ,गुना-एडब्ल्यूएस 28.0 ,देवरी (रायसेन ) 27.0 ,कोलारस ( शिवपुरी ) 24.8 ,राजगढ़ 24.2 ,बमोरी ( गुना ) 24.0 ,लहार ( भिंड ) 22.0 ,गोरमी ( भिंड ) 22.0 ,बेगमगंज  (रायसेन ) 21.6 ,मुरैना-एडब्ल्यूएस 21.0 ,मिहोना ( भिंड ) 20.0 और गोहद ( भिंड ) 20.0 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है , उसके अनुसार दतिया, मुरैना, भिंड, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, सतना एवं रीवा ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। यहां वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है , जबकि रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, ग्वालियर, जबलपुर संभागों के अलावा देवास, शाजापुर और आगर ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ बारम्बार वज्रपात की संभावनाएं  व्यक्त की गई है। आज 11  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )