मध्यप्रदेश के 21 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना
15 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 21 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं- कहीं; वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। झोंकेदार हवाएं / आंधी सीहोर-44, सागर-43, आगर-43, भोपाल-41, होशंगाबाद-41, जबलपुर-41 किमी / घंटा की रफ्तार से चली। अनूपपुर , शहडोल और डिंडोरी जिलों में वज्रपात / झंझावत /वर्षा हुई।
मौसमी परिस्थितियां – उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी और संलग्न उत्तरी ओडिशा – पश्चिम बंगाल तटों पर स्थित निम्न दबाव का क्षेत्र आज, 15 जुलाई, 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 08:30 बजे उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी और संलग्न उत्तरी ओडिशा – पश्चिम बंगाल तटों के ऊपर सक्रिय है। इससे संबद्ध चक्रवातीय परिसंचरण ऊंचाई पर विस्तृत है। मानसून ट्रफ , मध्य समुद्र तल पर अब जम्मू , देहरादून, शाहजहाँपुर, बस्ती , पटना, बांकुड़ा, उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं संलग्न उत्तरी – ओडिशा पश्चिम बंगाल तटों पर स्थित निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होते हुए दक्षिण -पूर्व दिशा की ओर पूर्व – मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। पश्चिमी विक्षोभ , उत्तरी पाकिस्तान और संलग्न जम्मू के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण, उत्तर – पश्चिम उत्तर प्रदेश और दूसरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और संलग्न बिहार के ऊपर सक्रिय है। एक अन्य ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण , उत्तर गुजरात और संलग्न दक्षिण -पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा एक और ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण , पूर्वी उत्तर प्रदेश और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। एक नवीन पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर -पश्चिम भारत को 19 जुलाई से प्रभावित करने की संभावना है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, भिंड , मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, उमरिया ,सतना, छिंदवाड़ा , सिवनी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं 30 -40 तथा 40 -50 किमी / घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने ततः झंझावात / वज्रपात की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर

