Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

25 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश, तेज़ हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई संभागों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों में कई स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के अधिकांश जिलों में बारिश हुई।
शहडोल संभाग में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। रीवा और शहडोल में तापमान सामान्य से 5.8 से 5.9 डिग्री तक कम रहा। नर्मदापुरम, ग्वालियर और सागर संभाग में तापमान सामान्य से 3.0 से 4.7 डिग्री तक कम दर्ज किया गया।

नर्मदापुरम के नरसिंहपुर में सबसे अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पचमढ़ी और खंडवा में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसमी परिस्थितियाँ

मानसून ट्रफ: बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज से बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।
लो-प्रेशर एरिया: पश्चिम बंगाल और झारखंड के आसपास सक्रिय, जो अगले 24 घंटों में कमजोर हो सकता है।
नया सिस्टम: अगले 48 घंटों में उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना, जो बारिश को और तेज करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रमुख वर्षा के आंकड़े

प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। इंदरगढ़ में सबसे अधिक 92.0 मिमी, अलीराजपुर में 88.2 मिमी, रामपुर बाघेलान में 84.4 मिमी, मझगांव में 78.0 मिमी, डिंडोरी में 77.2 मिमी, बिलहरी में 70.0 मिमी, गुढ़ में 67.0 मिमी, कटनीवाड़ा में 62.0 मिमी, रीवा शहर में 35.9 मिमी और ग्वालियर में 31.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य कई जिलों में भी 10 से 60 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है।

भारी बारिश का येलो अलर्ट (अन्य जिले):

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, पांढुर्णा जैसे जिलों में भारी बारिश, झंझावात और वज्रपात की आशंका है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, शाजापुर, आगर, सीधी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ झंझावात और वज्रपात की संभावना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com