Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके देवास में हुई ‘कलम बंद हड़ताल’

24 सितम्बर 2025, देवास: केवीके देवास में हुई ‘कलम बंद हड़ताल’ – कृषि विज्ञान केंद्र, देवास सहित प्रदेश के सभी गैर आई.सी.ए.आर. संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों ने जो कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अंतर्गत आते हैं, इनमें पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल कृषि विज्ञान केन्द्रों की राष्ट्रीय फोरम एवं ए.आई.सी.आर.पी. की अगुवाई में आयोजित की  गई ।

इस कलम बंद प्रदर्शन की मुख्य मांगों में परोदा समिति की सिफारिशों को लागू करने, होस्ट संस्थानों में कार्य कर रहे वैज्ञानिकों और कर्मचारियों पर होस्ट संस्थानों के नियमों के अनुसार पदोन्नति, सेवानिवृत्ति की आयु, स्वास्थ्य भत्ता, पेंशन, उपादान, अवकाश नगदीकरण एवं अन्य सभी सुविधाएं लागू की जाए तथा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केन्द्रों के समान सेवा शर्तें लागू हो।

 ये कलम बंद हड़ताल प्रदेश के अलावा देश भर के कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी रखी गई।  इसमें कार्यालय के प्रमुख डॉ. आर.पी.शर्मा के साथ साथ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अरविंदर कौर, श्रीमती नीरजा पटेल एवं कर्मचारी श्री विनेश मुजाल्दा, श्री विद्याभूषण मिश्रा, श्री पवन कुमार राजपूत, श्री राजेंद्र सप्रे, श्री लाल सिंह उपस्थित  थे। ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें