राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना: मत्स्य बाजार में की छापामार कार्रवाई

08 अगस्त 2026, पन्ना: पन्ना: मत्स्य बाजार में की छापामार कार्रवाई – मत्स्य पालन विभाग द्वारा बंद ऋतु में आगामी 15 अगस्त तक सभी प्रकार के मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान मत्स्य का विक्रय और परिवहन भी प्रतिबंधित है। क्लोज सीजन में गत बुधवार को विभाग की टीम द्वारा देवेन्द्रनगर के मत्स्य बाजार में छापामार कार्यवाही की गई।

इस दौरान 25 किलो मछली लावारिस हालत में  जब्त  की गई और एक हजार रुपए नीलामी राशि शासन के खाते में जमा करवाई गई। निरीक्षण कार्यवाही में सहायक संचालक पी.एल अहिरवार सहित सहायक मत्स्य अधिकारी एच.सी. विश्वकर्मा, नाथूराम अहिरवार एवं प्रियंका नामदेव भी शामिल रहीं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture