पन्ना कलेक्टर ने ड्रैगन फ्रूट की खेती का किया अवलोकन
18 जुलाई 2026, पन्ना: पन्ना कलेक्टर ने ड्रैगन फ्रूट की खेती का किया अवलोकन – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा पन्ना जिले के कृषकों को निरंतर नवाचार के रूप में नवीन फल एवं सब्जी के खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में पन्ना विकासखण्ड के ग्राम बड़गड़ीखुर्द में 27 एकड़ में ड्रिप मल्चिंग के साथ जैविक पद्धति से ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है, जिसका अवलोकन गत दिवस कलेक्टर ऊषा परमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी द्वारा किया गया।
इस मौके पर कृषक हर्षवर्धन सिंह की उत्पादित फसल का जायजा लेकर नवाचार की सराहना की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया गया। जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने फसल उत्पादन प्रक्रिया व तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर स्थानीय व बाहर के बाजार में इनके विक्रय की जानकारी भी ली, साथ ही कृषि लागत, शुद्ध मुनाफा और फसल उत्पादन में नवीनतम तकनीकी के बारे में चर्चा की गई।
उद्यानिकी कृषक हर्षवर्धन द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शासकीय उद्यान रोपणी जनकपुर के उद्यान अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी निधि बागरी भी उपस्थित रहीं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

