राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को जागरूक करने फसल बीमा पाठशाला का आयोजन

28 दिसंबर 2024, मंदसौर: किसानों को जागरूक करने फसल बीमा पाठशाला का आयोजन – प्रभारी उप संचालक (कृषि) , मंदसौर द्वारा बताया गया कि, जिले में रबी मौसम 2024-25 अंतर्गत फसलों का बीमा का प्रारंभ हो गया है।  इसके क्रियान्वयन हेतु सभी तहसीलों में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधियों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन कर कृषकों को फसल बीमा के हितलाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

रबी में अधिसूचित फसलों के लिये कृषक द्वारा देय  प्रीमियम  राशि  गेहूं  हेतु रूपये 810, चना हेतु रुपये 582, सरसों हेतु रूपये 376.5, मसूर हेतु  रुपये 450, अलसी हेतु 385.5 रुपये प्रति हेक्टेयर है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अऋणी कृषक अपने संबंधित बैंक/ सहकारी समिति/सी.एस.सी. द्वारा अथवा कृषक स्वयं भी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर जाकर ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं ।

अऋणी कृषकों को फसल बीमा करवाने के आवश्यक दस्तावेज बैंक पासबुक, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पावती एवं बटाईदार किसान या किराये पर ली गई भूमि के लिये मालिक द्वारा शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य है। जिले के किसानों  से अनुरोध है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़कर योजना का लाभ उठाएं ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement