Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि व्यवसाय की समस्याओं का समाधान करता संगठन : श्री कलंत्री

म.प्र. कृषि आदान विक्रेता संघ का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न

  • (प्रकाश दुबे)

26 सितम्बर 2022, भोपाल । कृषि व्यवसाय की समस्याओं का समाधान करता संगठन : श्री कलंत्री – कृषक मंगलम राष्ट्र मंगलम की अवधारणा पर 2016 में गठित ऑल इंडिया एग्रो इनपुट्स डीलर एसोसिएशन अल्प समय में ही देश के कई राज्यों में अपनी पकड़ बना चुका है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलंत्री से हुई मुलाकात में बताया कि देश में कृषि आदान खाद, बीज, कीटनाशक विक्रेताओं को एक मंच पर लाकर उनकी व्यवसायिक परेशानियों का समाधान करना संगठन का उद्देश्य है। सन् 2015 में स्व. श्री प्रकाश चंद कवड़े की प्रेरणा से इसका उदय हुआ। मप्र में लगभग 20 हजार लाइसेंस धारी विक्रेताओं में से 9 हजार इसके सदस्य हैं। सदस्यता अभियान जारी है। हर जिला एवं प्रदेश स्तर पर इनकी गतिविधियों का विस्तार है।  मप्र प्रवास पर आए श्री कलंत्री ने बताया  कि मप्र में  यूरिया की 70-30  रेशों के अनुपात एवं टेकिंग की प्रमुख समस्या  है। साथ ही देश में ऑनलाइन कारोबार को रोकने जैसे अन्य परेशानियों का समाधान करने के लिए संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। देश में 9 लाख लाइसेंसधारी कृषि व्यवसाई हैं। सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रत्येक 3 वर्ष में विक्रेताओं की बैठक होती है। भोपाल बैठक में मप्र इकाई के अध्यक्ष श्री मान सिंह राजपूत, श्री संजय रघुवंशी प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्री विनोद जैन प्रदेश संगठन महामंत्री, श्री अतुल त्रिपाठी प्रांतीय अध्यक्ष उप्र, श्री राजेंद्र पाटील महाराष्ट्र संगठन संचालक, श्री राधेश्याम मसुरहा  बांदा उप्र जिला अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

प्रमुख उपलब्धियां

कृषि व्यवसाय के लाइसेंस हेतु डिप्लोमा कोर्स फीस, लाइसेंस की फीस, समय सीमा, कंपनियों का अनुज्ञा पत्र, यूरिया डीलर मार्जिन के साथ पुराने कई नियमों को सुगम-सरल करवाया।

प्रमुख वक्ता

भोपाल में संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के जिला अध्यक्षों एवं जिला स्तर के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान प्रमुख वक्ता श्री राजेश मलैया संगठन के कानूनी सलाहकार सागर, श्री विजय जैन बाबई नर्मदा पुरम, श्री राजेंद्र पोखरना जावरा रतलाम, श्री विजय टांडा हरदा, श्री राघव रीवा, श्री ब्रज भूषण दुबे दतिया, श्री हेमंत चौहान बकतरा सीहोर, श्री शफाकत भाई आलीराजपुर ने संबोधन दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
भविष्य की कार्ययोजना

खाद, बीज, कीटनाशक सैंपल फेल होने पर कंपनी को दोषी मानने, कीटनाशक लाइसेंस में अथॉरिटी लेटर, कंप्यूटर बिल को मान्यता, लाइसेंस ट्रांसफर, स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची, स्टॉक बोर्ड की अनिवार्यता समाप्त कराने के कदम उठाए जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 

महत्वपूर्ण खबर: विश्वकर्मा को मिला प्रदेश गौरव रत्न सम्मान