Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर में जैविक हाट बाजार 14 दिसंबर को

06 दिसम्बर 2022, मंदसौर: मंदसौर में जैविक हाट बाजार 14 दिसंबर को – उप संचालक उद्यान मंदसौर द्वारा बताया गया कि संचालनालय उद्यानिकी  तथा खाद्य प्रसंस्करण भोपाल के निर्देशन में जिले में जैविक हाट बाजार आयोजित किया जा रहा है। जैविक हाट बाजार महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास 14 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।

जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक खाद्य उत्पादन करने वाले कृषको तथा क्रेता विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम हेतु जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। जैविक खेती करने वाले कृषक अपने-अपने जैविक उत्पादों विक्रय एवं प्रचार प्रसार हेतु आयोजित हाट बाजार में सादर आमंत्रित हैं । जैविक हाट बाजार के आयोजन के दौरान कृषकों को प्राकृतिक खेती जैविक खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।

खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी 14 दिसंबर तक – मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभारी प्रबंधक ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी कंबल केंद्र ,नई आबादी मंदसौर में 14 दिसंबर तक लगेगी । प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कबीरा ब्रांड के उत्तम गुणवत्ता के खादी वस्त्र, सूती खादी, पोली खादी के जैकेट, कुर्ती, शर्ट एवं कश्मीरी ऊन  से निर्मित कंबल, शाल के साथ ही विंध्यावैली के शुद्ध उत्पादों का विक्रय किया जावेगा । प्रदर्शनी प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रहेगी l

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (30 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )