Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब एमपी के किसान खेती करने के साथ बिजली भी बेचेंगे

26 मार्च 2025, भोपाल: अब एमपी के किसान खेती करने के साथ बिजली भी बेचेंगे – मध्यप्रदेश के किसानों द्वारा न केवल खेती करने का काम किया जा रहा है वहीं अब किसानों द्वारा बिजली का उत्पादन कर सरकार को बिजली भी बेची जाएगी। दरअसल सूबे की मोहन यादव सरकार ने किसानों को सोलर पम्प देने के साथ उनके द्वारा उत्पादित अतिरिक्त सोलर एनर्जी खरीदने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले 3 सालों में सरकार प्रदेश के 30 लाख किसानों को न केवल सोलर पम्प देगी बल्कि उनके द्वारा उत्पादित अतिरिक्त सोलर एनर्जी भी खरीदेगी। इससे किसानों को दोहरा फायदा होगा। इसके अलावा किसानों को मात्र 5 रुपए की राशि पर बिजली कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। सोलर पंप से किसानों को दोहरा फायदा होगा। एक तो फसलों की सिंचाई का खर्चा बचेगा और बिजली बेचकर अतिरिक्त कमाई भी होगी। वहीं, सस्ते बिजली कनेक्शन से खेती की राह और आसान होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि एवं सहकारिता में मध्यप्रदेश में बीते दशकों में लगातार काम हुआ है। खेती के साथ-साथ सिंचाई पर भी हमने काम किया है। वित्त वर्ष 2002-03 तक मध्यप्रदेश में मात्र 7 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित थी। आज मध्यप्रदेश की 55 लाख से अधिक कृषि हेक्टेयर भूमि को सिंचित क्षेत्र में लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री कहा, मध्य प्रदेश की उर्वर धरा में खेती-किसानी फायदा का बिजनेस है। नई कृषि विधियों को अपनाया, कई नवाचार किए। यही कारण है कि आज मध्य प्रदेश कृषि विकास के मामले में पंजाब, हरियाणा और अन्य कई राज्यों से आगे निकलकर देश में अव्वल स्थान पर है। खेती-किसानी और किसान दोनों की समृद्धि के लिए प्रयासरत हैं। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com