टीकमगढ़: किसान बालचंद अहिरवार के खेत पहुंचे प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के नोडल अधिकारी, प्राकृतिक खेती के नवाचारों को सराहा
09 अक्टूबर 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़: किसान बालचंद अहिरवार के खेत पहुंचे प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के नोडल अधिकारी, प्राकृतिक खेती के नवाचारों को सराहा – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं भारत सरकार के श्रम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अजय शर्मा ने टीकमगढ़ जिले के जतारा विकासखंड के ग्राम लिधौरा ताल में किसान बालचंद अहिरवार के खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के तहत स्थापित बीआरसी सेंटर सहित खेत में संचालित विभिन्न कृषि गतिविधियों और नवाचारों का जायजा लिया।
वर्मी कम्पोस्ट और मल्टीलेयर खेती का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान अजय शर्मा ने खेत पर संचालित वर्मी कम्पोस्ट पिट, मल्टीलेयर कृषि पद्धति और ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती में अपनाई जा रही कृषि तकनीकों, जैविक संसाधनों के उपयोग और खेती से जुड़े नवाचारों की जानकारी ली। इस दौरान प्राकृतिक खेती के माध्यम से कृषि लागत कम करने, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
किसानों तक प्राकृतिक खेती की तकनीक पहुंचाने पर जोर
बीआरसी सेंटर के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों और नवाचारों को स्थानीय किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य किसानों को टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। केंद्रीय नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने खेत में किए जा रहे कृषि नवाचारों को अन्य किसानों के लिए उपयोगी और अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती की तकनीकों का अधिक से अधिक किसानों तक प्रसार किया जाना चाहिए। साथ ही, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि मनोज कश्यप, एसडीएम जतारा नीरज खरे, नायब तहसीलदार पलेरा, परियोजना संचालक आत्मा के सहायक संचालक श्री पटेल, सहायक संचालक कृषि रवि अमलियार, सहायक संचालक उद्यान अजय रोहित, एसएडीओ जतारा महेंद्र चौहान, एईओ अनुराग तिवारी, एसएडीओ टीकमगढ़ के.पी. अहिरवार और एसएडीओ पलेरा सुरेश वर्मा सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


