Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में 6 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आयोजित,  41 युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर 

17 फरवरी 2026, विदिशा: विदिशा में 6 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आयोजित,  41 युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर – म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला पंचायत विदिशा के मार्गदर्शन में ग्रामीण युवाओं एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16  से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।

इस संबंध में जिला पंचायत विदिशा से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण का संचालन आरसेटी द्वारा किया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामों से चयनित कुल 41 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया की व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन हेतु आवश्यक कच्चे माल की तैयारी, बीज (स्पॉन) का उपयोग, उत्पादन तकनीक, रख-रखाव, रोग नियंत्रण, कटाई, भंडारण एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रशिक्षणार्थियों को नवीन कौशल प्राप्त होगा, जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture