Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

27 अगस्त 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन – बुरहानपुर उद्यानिकी विभाग द्वारा गत दिनों राज्य पोषित योजनान्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।  प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.संदीप सिंह द्वारा उद्यानिकी फसलों के उत्पादन की नवीन उन्नत  तकनीक  के माध्यम से उत्पादन व प्रसंस्करण को बढ़ाने संबंधी जानकारी दी गई। डॉ.भूपेन्द्र सिंह ने विभिन्न उद्यानिकी फसलों जैसे-केला, प्याज, टमाटर, मिर्च आदि फसलों में लगने वाले  कीट  व्याधि  के नियंत्रण हेतु आवश्यक जानकारी देकर किसानों को लाभान्वित किया।

उद्यानिकी विभाग उपसंचालक श्री राजू बडवाया द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु कृषकगणों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनांतर्गत लघु उद्योग जैसे-केला चिप्स, केला पाउडर, हल्दी पाउडर, पापड़ आदि नवीन उद्योगो की स्थापना पर 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. मेघा विभूते ने सीएमवी वायरस की रोकथाम के उपाय बताये। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, सीएमवी वायरस से बचाव के लिए खेत के अंदर साफ-सफाई रखे, पोषक तत्वों की पूर्ति करें, जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी गई, वहीं प्रभावित खेत में बीमारी के नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरीफास 45 एमएल, एसीफेट 15 ग्राम, स्टीकर 15 एमएल, नीमतेल 50 एमएल 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com