Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

अब कोई किसान नहीं रहेगा सम्मान निधि योजना से वंचित, इसलिए किया जा रहा है ये काम

18 जुलाई 2025, भोपाल: अब कोई किसान नहीं रहेगा सम्मान निधि योजना से वंचित, इसलिए किया जा रहा है ये काम – पीएम किसान सम्मान निधि से अब कोई भी पात्र किसान वंचित नहीं रहेगा क्योंकि सरकार द्वारा अब ऐसा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है जिससे हर पात्र किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। 

ऐसे में सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जा सके इसके लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश भू-अभिलेख आयुक्त ने बताया कि पीएम किसान योजना सैचुरेशन के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर सैचुरेशन से शेष रह गए किसानों से कार्यवाही पूर्ण कराई जाएगी और लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

अभियान के बेहतर संचालन के लिये तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश में लगभग 5 लाख किसानों द्वारा ई-केवायसी एवं आधार बैंक खाता डीबीटी के लिये इनेवल करने की कार्यवाही कर ली गई है। अभियान में 20 लाख से अधिक किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन बनाए जाने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को 2000 रुपए की तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। देश भर में किसानों को अब तक 19 किस्तों का वितरण किया जा चुका है। वहीं अगली किस्त किसानों को जुलाई महीने में दिया जाना प्रस्तावित है। योजना की अनिवार्य कार्यवाही ई-केवाईसी, आधार, बैंक खाता, डीबीटी के लिए इनेवल एवं फार्मर रजिस्ट्री जैसी अनिवार्य कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत ही हितग्राहियों को राशि प्राप्त होती है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com