Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में अमानक बीज मामले में 4 बीज कंपनियों को नोटिस जारी

06 जुलाई 2024, बालाघाट: बालाघाट में अमानक बीज मामले में 4 बीज कंपनियों को नोटिस जारी – कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं कृषि उप संचालक श्री राजेश कुमार खोबरागडे के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाकर बीज विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खरीफ सीजन में 330 बीज के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गये थे। जिसमें से 175 नमूनों के परिणाम शुक्रवार को प्राप्त  हुए । जिसमें 04 बीज उत्पादन  कंपनियों  के नमूने अमानक पाए गए हैं ।

 इस मामले में कार्यवाही करते  हुए  लालाजी ट्रेडर्स चारटोला मलाजखंड से श्रीराम बायो सीड्स प्रा.लि. का धान बीज किस्म-सीता, जय किसान कृषि केन्द्र सिरपुर से कोहीनुर सीड्स प्रा.लि. का धान बीज किस्म सरोजनी, राजलक्ष्मी कृषि केन्द्र लालबर्रा से नरहरी एग्री प्रा.लि. का धान बीज किस्म-योद्धा तथा किसान विकास केन्द्र मानपुर लालबर्रा राशि सीड्स प्रा.लि. का धान बीज किस्म-राशीहीरा अमानक पाया गया है।इन  04 कंपनियों के धान की किस्मों को तत्काल प्रभाव से जिले में क्रय विक्रय तथा परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं सभी 04 बीज विक्रय केंद्रों के संचालकों को एवं कंपनियों को नोटिस जारी कर अमानक के संबंध में स्पष्टीकरण मंगवाया गया है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com