Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान परिवहन में लापरवाही पर परिवहनकर्ता को नोटिस जारी

02 जनवरी 2026, सतना: धान परिवहन में लापरवाही पर परिवहनकर्ता को नोटिस जारी – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत उपार्जित धान के परिवहन में लापरवाही बरतने पर अधिकृत परिवहनकर्ता में. विशाल जायसवाल एलआरटी  को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जारी नोटिस में बताया गया कि प्रतिदिन समितिवार आरटूटी मात्रा के अनुसार ट्रक प्लान दिया जाता है। लेकिन परिवहनकर्ता द्वारा तैयार किये गये ट्रक प्लान अनुसार पर्याप्त ट्रक नहीं लगाये जाते  हैं । जिस कारण से उपार्जित धान का परिवहन एवं भण्डारण धीमी गति से हो रहा है। इससे कृषकों का भुगतान प्रभावित होता है।

जिला आपूर्ति अधिकारी सतना ने अधिकृत परिवहनकर्ता को कारण बताओ नोटिस करते हुए कहा है कि आगामी तीन दिवस में अपना उत्तर प्रस्तुत करें। उत्तर अप्राप्त होने पर अधिकृत परिवहनकर्ता के विरुद्ध परिवहन निविदा की कंडिका के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें