राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ ने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ई टोकन प्रणाली की समस्याएं बताई

19 अप्रैल 2026, इंदौरमध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ ने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ई टोकन प्रणाली की समस्याएं बताई – मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूत के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल , कृषि सचिव श्री निशांत वरवड़े एवं  संचालक कृषि श्री उमाशंकर भार्गव  से भोपाल में मुलाकात कर उन्हें  ई टोकन प्रणाली में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस पर कृषि सचिव  एवं कृषि संचालक ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा में बताया कि यह प्रणाली धीरे-धीरे पूरे देश में लागू होने वाली है, इसलिए इस प्रणाली को आप स्वीकार करने की मानसिकता  बनाइए  ।

 श्री संजय रघुवंशी एवं श्री  राजेश मलैया ने बताया कि जिन मुद्दों पर  कृषि  सचिव  श्री निशांत  वरवड़े ने आश्वासन दिया उनमें आनुपातिक वितरण व्यवस्था समाप्त की जाएगी। टैगिंग पर सख्त कार्रवाई होगी ,जिसकी शिकायत के निराकरण के लिए कलेक्टर्स को अधिकृत किया जा रहा है ।  अगले कुछ दिनों में ई-टोकन को सीधे POS से लिंक कर दिया जाएगा, जिससे स्टॉक स्वतः अपडेट होगा ।  स्कैन करते ही pOS पर एंट्री हो जाएगी और स्टॉक लेस हो जाएगा । सभी फसलों को ड्राप डाउन लिस्ट में शामिल किया जाएगा, जिससे वे चयन हेतु उपलब्ध होंगी।  जिले के बॉर्डर पर रहने वाले किसानों को समीपवर्ती जिले के विक्रेता के साथ भी मैप किया जाएगा।  निकट भविष्य में यह प्रणाली पूरे देश में लागू हो जाएगी, इसलिए बॉर्डर से पार से खाद लाकर बेचने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।  सभी खाद विक्रेताओं से अपील की गई कि युद्ध से उपजे संकट काल में विधि अनुसार ही कार्य करें सरकार कड़ी मॉनिटरिंग करेगी। खाद के मार्जिन और परिवहन नीति पर संघ को कंपनियों के विरुद्ध कोर्ट जाने का सुझाव दिया गया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूत , प्रदेश सचिव श्री संजय रघुवंशी , श्री प्रदीप खण्डेलवाल बैतूल , श्री राजेश मलैया सागर, श्री विजय जैन बाबई होशंगाबाद , श्री संदीप गोठी इटारसी, श्री संजय पाल भोपाल , श्री विजय बंसल विदिशा, श्री हेमंत चौहान बकतरा सीहोर , श्री पुनीत समैया सिलवानी आदि उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements