Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में सामान्य वर्षा की संभावना

30 सितम्बर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश में सामान्य वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, चंबल, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं- कही, ग्वालियर सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर;नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों पर; इंदौर,  उज्जैन  संभागों के जिलों में  अधिकांश  स्थानों पर वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क  रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी ) – नसरुल्लागंज 98.0, सोंडवा  56.0, नि वाली 51.4,  बिछिया  46.4,  आली राजपुर 44.2,  सेंधवा  44.1, बड़वानी 43.0, पाटी 42.0,  डही  38.0, बकाल 35.0, पुनासा बांध 35.0,पानसेमल 33.0,  सेगांव 32.0, उदयनगर 25.0, परसवाड़ा 23.4, सोनकच्छ  22.0, हरसूद 22.0, राणापुर 21.1, राजपुर 21.0,  महेश्वर  21.0, अंजड़ 19.0,  कुक्षी  19.0, खाचरौद 19.0, कटंगी 18.5, बिरसा 18.0,थांदला 18.0, गोगावां 18.0, भगवानपुरा 18.0, मš 17.0, कसरावद 16.0, नालछा 15.8, लालबर्रा 15.6, झाबुआ 15.3,  जोबट  15.0,    चाचरिया पाटी 15.0, मलाजखंड 14.0,  बटीयागढ़ 14.0,  टोंकखुर्द  14.0,बहोरीबंद 13.4, सुसनेर 13.0, नैनपुर 12.8, बुधनी 12.4, निसरपुर 12.3, बैहर 12.2, मंडला 12.1, पीथमपुर 12.0, पेटलावद 12.0,  नरसिंहपुर 12.0, ताल 12.0,  पथरिया  11.0, जावद 11.0, अमरवाड़ा10.0, धार 10.0, सनावद 10.0, नीमच 10.0, सैलाना 10.0, बीना 10.0, धनौरा 9.5, रामा 9.3, नलखेड़ा 9.0, धरमपुरी  टप्पा  9.0, खंडवा 9.0, भीकनगांव 9.0, नर्मदापुरम 9.0, सिवनी मालवा 9.0, नागदा 9.0,जावरा 8.0, रावटी 8.0, देपालपुर 7.5, लांजी 7.4, आठनेर 7.2, अमरकंटक 7.0, मुलताई 7.0, चौराई 7.0, बांदा 7.0, मालथौन 7.0, छपारा 7.0, शुजालपुर 7.0, कालापीपल 7.0, कोलारस 7.0, महिदपुर 7.0, खिरकिया  6.8, गौतमपुरा 6.8, मवई 6.8, सीतामऊ 6.4, पांढुर्ना 6.2, रहटी 6.2, बरघाट 6.1, आमला 6.0, गंधवानी 6.0, बड़वाह 6.0,  बा बई/ माखनपुर 6.0, पिपलोदा 6.0, गढ़ाकोटा 6.0, उमरेठ 5.6,लखनादौन 5.4, बालाघाट 5.2, प्रभात पट्टन  5.2, बुरहानपुर 5.2, केवलारी 5.2, ठीकरी 5.0,  भैंसदेही 5.0,   तमिया  5.0, बागली 5.0, मनावर 5.0, मेघनगर 5.0, पंधाना 5.0, मंदसौर 5.0, धुंधड़का 5.0, घंसौर5.0, तराना 5.0, बदनावर 4.3, वरला 4.2, गुना 4.2, खैरलांजी 4.1, अशोकनगर 4.0, सरदारपुर 4.0, राघौगढ़ 4.0, मकसूदनगढ़ 4.0, हातोड़ 4.0, गोटेगांव 4.0, गाडरवारा 4.0, बाजना 4.0, जावर 4.0, गुलाना4.0,  घट्टिया  4.0, हराŊई 3.8, बेगमगंज 3.6, कुरई 3.4,  बक्स्वाहा  3.2, इंदौर 3.2, बरगी 3.2, भाभरा 3.1, पाटन 3.1, शाहपुरा-जबलपुर 3.1, सौसर 3.1, देवरी-रायसेन 3.1, आगर 3.0, शाहपुर 3.0, देवास 3.0,बाग 3.0, खालवा 3.0, कयामपुर 3.0, रतलाम 3.0, आलोट 3.0, बड़नगर 3.0,  मक्सी  ( माकड़ौन ) 3.0,   झार्डा   3.0,  तेन्दु खेड़ा- दमोह 2.4, बनखेड़ी 2.4, सि वनी 2.4, उदयगढ़ 2.3, रहटगाँव 2.3,  वारासिवनी  2.1. मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। सीहोर जिले में भारी वर्षा हुई। 1 जून से  29 सितंबर तक  दीर्घकालीन औसत से मध्यप्रदेश में 21 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 17  % अधिक तथा  पश्चिमी  मप्र में औसत से 25 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी रेखा , वेरावल, भरूच , उज्जैन , झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है। सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र  खंभात की खाड़ी और निकटवर्ती क्षेत्रों  पर अवस्थित है और इससे जुड़ा  चक्रवातीय परिसंचरण  मध्य सुंदर तल से 7.6 किमी  ऊपर की ऊंचाई पर सक्रिय  है एवं  ऊंचाई  के साथ  दक्षिण – पश्चिम  की ओर झुक रहा है। इसके  सौराष्ट्र  से होते  हुए  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर बढ़ते रहने और 1  अक्टूबर  के आसपास  उत्तर -पूर्व  अरब सागर  में सक्रिय  होकर एक अवदाब  में परिवर्तित होने की संभावना है। एक  ट्रफ , खंभात की खाड़ी और निकटवर्ती  क्षेत्रों  पर बने  सुस्पष्ट निम्न दाब  से  दक्षिण  गुजरात, विदर्भ , दक्षिण   छत्तीसगढ़  ,दक्षिण ओडिशा ,  उत्तरी  तटीय  आंध्रप्रदेश  होते  हुए  पश्चिम – मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। ऊपरी हवा  के दो   चक्रवातीय परिसंचरण  उत्तरी  तटीय  आंध्रप्रदेश  और निकटवर्ती क्षेत्रों में और दूसरा 30 सितंबर  को  उत्तरी अंडमान सागर  में सक्रिय  होने की संभावना है। इसके  प्रभाव  से 1  अक्टूबर  के आसपास  उत्तरी और  संलग्न मध्य  बंगाल की खाड़ी  में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर,मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी,रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा ,सिवनी, मंडला, बालाघाट,पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी, मैहर और  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बुरहानपुर, खंडवा, खर गोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम जिलों में  अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।  राज्य के कई जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture