एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

निवाड़ी : ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

31 जुलाई 2026, निवाड़ी : निवाड़ी : ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू – मध्य प्रदेश के किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों से जोड़ने के लिए सरकार ने ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कदम से किसान सब्सिडी पर उन्नत सिंचाई उपकरण प्राप्त कर कृषि उत्पादन बढ़ा सकेंगे। सरकार ने इस बार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए एग्री-स्टैक डिजिटल प्लेटफॉर्म की फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों के इच्छुक कृषक ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (PDMC) योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निवाड़ी जिले के किसानों के लिए विशेष रूप से ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ (PMDDKY) के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन योजनाओं के तहत किसान ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर जैसे उन्नत उपकरणों पर सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल पर पारदर्शिता बनाए रखने और भूमि संबंधी जानकारी के सटीक सत्यापन के लिए किसानों के पास एग्री-स्टैक की फार्मर आईडी होना आवश्यक है, जिसके बिना आवेदन जमा नहीं हो सकेगा। वहीं, जो किसान पोर्टल पर पहले से पंजीकृत (रजिस्टर्ड) हैं, उन्हें नए सिरे से दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं है। वे सीधे अपने आधार ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन करके अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कृषि विभाग ने सभी पात्र और इच्छुक किसानों से अपील की है कि वे बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए ई-कृषि यंत्र पोर्टल पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन दर्ज करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture