राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के प्रति लापरवाही पड़ी भारी

उपार्जन प्रभारी निलंबित और दो केन्द्र प्रभारियों को नोटिस

25 अप्रैल 2025, ग्वालियर: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के प्रति लापरवाही पड़ी भारी – स्लॉट बुकिंग के बाबजूद किसानों से समर्थन मूल्य पर  गेहूं की खरीदी न करना प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पारसेन के सहायक समिति प्रबंधक लोकेन्द्र सिंह गुर्जर को भारी पड़ा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रशासक द्वारा लोकेन्द्र सिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह उपार्जन कार्य में लापरवाही पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था सांखनी के उपार्जन प्रभारी राहुल तिवारी व प्राथमिक सहकारी संस्था मोहना के उपार्जन प्रभारी अमित शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

समर्थन मूल्य पर  गेहूं  उपार्जन के लिये प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पारसेन का उपार्जन केन्द्र नारायण विहार कृषि उपज मंडी में बनाया गया है। कलेक्टर श्रीमती चौहान के संज्ञान में शिकायत आई थी कि प्राथमिक सहकारी संस्था पारसेन, मोहना व सांखनी द्वारा संचालित खरीदी केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग के बाबजूद उपार्जन प्रभारियों द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज की खरीदी नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निलंबित करने के निर्देश दिए। इस पालन में विधिवत कार्रवाई कर पारसेन केन्द्र के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सांखनी व मोहना उपार्जन केन्द्र के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्राथमिक सहकारी संस्था पारसेन द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्र के प्रभारी अधिकारी का दायित्व समिति प्रबंधक सुश्री मोहिनी यादव को सौंपा गया है।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने स्पष्ट किया है कि जिले में संचालित सभी उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट के अनुसार व्यवस्थित ढंग से खरीदी की जाए। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने आ रहे किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हर केंद्र पर स्लॉट के अनुसार टोकन सिस्टम लागू करें और उसी के अनुसार खरीदी की जाए। हर खरीदी केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल, छाया इत्यादि की पुख्ता व्यवस्था रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement