State News (राज्य कृषि समाचार)

नर्मदापुरम/उज्जैन संभागों सहित कई ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा संभावित  

Share

27 जुलाई 2023, इंदौर: नर्मदापुरम/उज्जैन संभागों सहित कई ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर , भोपाल और ग्वालियर संभगोन के ज़िलों में अनेक स्थानों पर ,चम्बल और उज्जैन संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर इंदौर, जबलपुर, सागर और शहडोल संभागों के ज़िलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। रीवा संभाग के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 27 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 6 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश औसत से 6 % कम और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 17 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में जिन ज़िलों के विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े मिमी में इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्यप्रदेश – वारासिवनी ( बालाघाट ) 64.1, खैरलांजी  27.2 , बीना ( सागर )  35.2 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्यप्रदेश – भिंड एडब्ल्यूएस -120.0 ,लहार 47.0 ,अटेर 26.0, भीमपुर ( बैतूल ) 95.0 ,भैंसदेही  32.0 ,बाबई ( नर्मदापुरम ) 80.0 ,नर्मदापुरम 72.0 , इटारसी  40.2 ,डोलारिया 32.3 , बरेली ( रायसेन )  64.4 ,बाड़ी 32.0, उदयपुरा 23.3 ,जावद ( नीमच ) 58.0 ,बुधनी ( सीहोर )  52.6 ,पोरसा ( मुरैना ) 48.0 , लटेरी ( विदिशा ) 48.0 ,पठारी 46.0 , शुजालपुर ( शाजापुर ) 45.0 ,शाजापुर  22.0 , गुलाना  35.0 , कोलारस ( शिवपुरी )  42.5 ,नरवर 23.0 ,बैरसिया ( भोपाल ) 29.1 ,आलोट ( रतलाम ) 24.0 ,पचौर ( राजगढ़ ) 24.0 ,नरसिंहगढ़  20.0 , नलखेड़ा (  आगर मालवा ) 22.0  और खातेगांव ( देवास ) 20 .0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।                      

मौसम  केंद्र ने 28 जुलाई की प्रातः 8 :30  बजे तक का मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के ज़िलों में  तथा जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी,मंडला , सीहोर , राजगढ़ , बुरहानपुर, खंडवा ,इंदौर और गुना ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। छिंदवाड़ा  ,बालाघाट और भीड़ ज़िले में भारी वर्षा /वज्रपात संभावित है। शेष जगह गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।आज 27 जुलाई  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements