नरसिंहपुर : मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए पंजीयन प्रारंभ
05 जून 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर : मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए पंजीयन प्रारंभ – उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बताया कि भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए जिले के किसानों का पंजीयन 15 जून 2026 तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्णय अनुसार उड़द विक्रय करने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 600 रुपये प्रति क्विंटल के मान से बोनस प्रदान किया जाएगा। जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के तहसीलवार कुल 47 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये हैं।
उप संचालक कृषि श्री नाथ ने बताया कि बी-पैक्स करकबेल, बी-पैक्स सूरवारी, बी-पैक्स वेदू, बी-पैक्स सिमरी, बी-पैक्स गाडरवारा, बी-पैक्स नांदनेर, बी-पैक्स खुरसीपार, बी-पैक्स आड़ेगांव, बी-पैक्स चारगांव, बी-पैक्स छैनाकछार, बी-पैक्स सीरेगांव, बी-पैक्स इमलिया साली., विप. करेली, बी-पैक्स करेली, बी-पैक्स करपगांव, बी-पैक्स लिंगा, बी-पैक्स कौड़िया, बी-पैक्स सूरना, बी-पैक्स सिहोरा, बी-पैक्स मड़गुला, बी-पैक्स तूमड़ा, बी-पैक्स तेंदूखेड़ा, बी-पैक्स बिल्थारी, बी-पैक्स ढिलवार, बी-पैक्स रम्पुरा तेंदू., बी-पैक्स मुर्गाखेड़ा, बी-पैक्स केरपानी, बी-पैक्स सुआतला, बी-पैक्स बिल्हैरा, बी-पैक्स उमरिया गोटे., बी-पैक्स श्रीनगर, बी-पैक्स इमलिया कामती, बी-पैक्स सालीवाड़ा, बी-पैक्स सर्रा गोटेगांव, बी-पैक्स बचई करह्रया, बी-पैक्स उसरी, बी-पैक्स रामपिपरिया, बी-पैक्स बैहरपौड़ी, बी-पैक्स गोटेगांव, बी-पैक्स खमरिया, बी-पैक्स सगरी, बी-पैक्स मगरधा, बी-पैक्स डोभी, बी-पैक्स बिलगुंवा, बी-पैक्स नरसिंहपुर, बी-पैक्स धमना, बी-पैक्स करताज में पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। जिले के किसान एमपी किसान एप, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, साइबर कैफे एवं स्वयं के मोबाइल के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयन जरूर कराएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

