Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ कार्यक्रम का शुभारम्भ 1 फरवरी से

30 जनवरी 2025, बड़वानी:‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ कार्यक्रम का शुभारम्भ 1 फरवरी से – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत किसानों को रबी मौसम 2024-25 में बीमित  कृषकों  को फसल बीमा पॉलिसी वितरण के लिए ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ ‘ जिले में कृषि विभाग, बीमा  कम्पनी  एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से कार्यक्रम 01 फरवरी 2025 से प्रारम्भ किया जाकर 15 मार्च 2025 तक पॉलिसी वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम अन्तर्गत ग्राम पंचायत /ग्रामों में शिविर आयोजित कर पॉलिसी का वितरण किया जावेगा।

जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तवर्गत रबी मौसम 2024-25 में लगभग 10170 बीमित कृषकों को कृषि विभाग, संबंधित बैंक, बीमा कंपनी के  प्रतिनिधि तथा  अन्य  संबंधित विभागों के मैदानी अमले द्वारा ग्रामों में फसल बीमा पाठशाला/शिविर आयोजित कर फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान कर पॉलिसियों का वितरण किया जाना है।

 मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का उद्देश्य योजना के प्रावधानों से अवगत कराकर अधिक से अधिक किसानों को अपनी फसलों का बीमा कराने हेतु प्रेरित करना है। रबी मौसम 2024-25 में बीमित  किसानों  से निवेदन है कि कृषि विभाग, संबंधित बैंक एवं बीमा कम्पनी प्रतिनिधि  से अपनी बीमित फसल की बीमा पॉलिसी अवश्य प्राप्त कर  लेवें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com