MP ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना: रिजर और शुगरकेन रेटून मैनेजर पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी, किसान ऐसे करें आवेदन
23 जुलाई 2026, भोपाल: MP ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना: रिजर और शुगरकेन रेटून मैनेजर पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी, किसान ऐसे करें आवेदन – मध्यप्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत लगातार अनुदान दे रही है। इसी क्रम में संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, भोपाल ने रिजर और शुगरकेन रेटून मैनेजर कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान 20 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र किसानों का चयन 29 जुलाई 2026 को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
सहायक कृषि यंत्री चौधरी ने बताया कि आवेदन के साथ किसानों को अपने स्वयं के बैंक खाते से निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाकर “सहायक कृषि यंत्री, बुरहानपुर” के नाम जमा करना अनिवार्य होगा। बिना धरोहर राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन यंत्रों के लिए जमा करना होगा डिमांड ड्राफ्ट
योजना के तहत रिजर कृषि यंत्र के लिए 3,000 रुपये और शुगरकेन रेटून मैनेजर के लिए 5,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि डिमांड ड्राफ्ट निर्धारित राशि से कम होगा या आवेदनकर्ता के नाम से नहीं बनाया गया होगा, तो आवेदन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।
50% तक मिलेगा अनुदान
योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला और सीमांत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इससे किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्र खरीदना अधिक किफायती होगा।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
किसानों को निर्धारित अवधि के भीतर ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र आवेदकों का चयन 29 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अनुदान का लाभ मिलेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

