राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना: निजी उर्वरक विक्रेताओं को सुबह 8:30 बजे से दुकानें खोलने के निर्देश

25 जुलाई 2026, मुरैनामुरैना: निजी उर्वरक विक्रेताओं को सुबह 8:30 बजे से दुकानें खोलने के निर्देश – खरीफ सीजन में उर्वरकों की बढ़ती मांग तथा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर उप संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, श्री अनंत सड़ैया ने जिले के सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं को प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से अपने उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं।

उप संचालक श्री सड़ैया ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को सुबह से ही उर्वरकों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना, अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना तथा वितरण व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। समय पर दुकानें खुलने से किसानों का समय बचेगा और उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

श्री सड़ैया ने  सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं से निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर प्रतिष्ठान संचालित नहीं पाए जाने अथवा निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विक्रेता की होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture