राज्य कृषि समाचार (State News)

18 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2021 में 57 हज़ार करोड़ रुपये के एमएसपी का लाभ मिला

290 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की गई

03 दिसंबर 2021, नई दिल्ली18 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2021 में 57 हज़ार करोड़ रुपये के एमएसपी का लाभ मिलापिछले वर्ष की तरह ही खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से धान की खरीद निर्बाध रूप से चल रही है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए अधिक उपज देने वाली गेहूं की 10 नई किस्में

उल्लेखनीय है कि 30 नवंबर, 2021 तक खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में 290.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह खरीद चंडीगढ़गुजरातहरियाणाहिमाचल प्रदेशजम्मू एवं कश्मीरपंजाबउत्तरप्रदेशउत्तराखंडतेलंगानाराजस्थानकेरलतमिलनाडुबिहारओडिशामहाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हुई है।

अब तक लगभग 18.17 लाख किसानों को 57,032.03 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है।

मौजूदा खरीफ विपणन मौसम में अधिकतम खरीद पंजाब (18685532 मीट्रिक टन) से हुई है। उसके बाद हरियाणा (5530596 मीट्रिक टन) और उत्तरप्रदेश (1242593 मीट्रक टन) से खरीद हुई है। अन्य राज्यों में भी खरीद जोर पकड़ रही है।

यह तथ्य उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में कम से कम 13113417 किसानों को 168823.23 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2021 तक) के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला था तथा 89419081 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी।

खरीफ विपणन मौसम 2021-22 (30 नवंबर, 2021 तक) में धान की राज्यवार खरीद का ब्यौरा –
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशमात्रा (मीट्रिक टन में)लाभान्वित किसानखरीद मूल्य (करोड़ रु. में)
आंध्रप्रदेश622664455122.04
तेलंगाना16139822279393163.4
बिहार587557906115.16
चंडीगढ़27286178153.48
गुजरात22042520743.2
हरियाणा553059629977710839.97
हिमाचल प्रदेश24156508647.35
जम्मू एवं कश्मीर29148644757.13
केरल9150335538179.35
महाराष्ट्र16988388633.3
ओडिशा33615946.59
पंजाब1868553292429936623.64
तमिलनाडु527561713111034.02
उत्तरप्रदेश12425931666202435.48
उत्तराखंड1155402560342264.59
राजस्थान680249913.33
योग29097973181737957032.03

खरीफ में उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति