18 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2021 में 57 हज़ार करोड़ रुपये के एमएसपी का लाभ मिला
290 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की गई
03 दिसंबर 2021, नई दिल्ली । 18 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2021 में 57 हज़ार करोड़ रुपये के एमएसपी का लाभ मिला – पिछले वर्ष की तरह ही खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से धान की खरीद निर्बाध रूप से चल रही है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए अधिक उपज देने वाली गेहूं की 10 नई किस्में
उल्लेखनीय है कि 30 नवंबर, 2021 तक खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में 290.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह खरीद चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमा
अब तक लगभग 18.17 लाख किसानों को 57,032.03 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है।
मौजूदा खरीफ विपणन मौसम में अधिकतम खरीद पंजाब (18685532 मीट्रिक टन) से हुई है। उसके बाद हरियाणा (5530596 मीट्रिक टन) और उत्तरप्रदेश (1242593 मीट्रक टन) से खरीद हुई है। अन्य राज्यों में भी खरीद जोर पकड़ रही है।
यह तथ्य उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में कम से कम 13113417 किसानों को 168823.23 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2021 तक) के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला था तथा 89419081 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी।
खरीफ विपणन मौसम 2021-22 (30 नवंबर, 2021 तक) में धान की राज्यवार खरीद का ब्यौरा –
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | मात्रा (मीट्रिक टन में) | लाभान्वित किसान | खरीद मूल्य (करोड़ रु. में) |
| आंध्रप्रदेश | 62266 | 4455 | 122.04 |
| तेलंगाना | 1613982 | 227939 | 3163.4 |
| बिहार | 58755 | 7906 | 115.16 |
| चंडीगढ़ | 27286 | 1781 | 53.48 |
| गुजरात | 22042 | 5207 | 43.2 |
| हरियाणा | 5530596 | 299777 | 10839.97 |
| हिमाचल प्रदेश | 24156 | 5086 | 47.35 |
| जम्मू एवं कश्मीर | 29148 | 6447 | 57.13 |
| केरल | 91503 | 35538 | 179.35 |
| महाराष्ट्र | 16988 | 3886 | 33.3 |
| ओडिशा | 3361 | 594 | 6.59 |
| पंजाब | 18685532 | 924299 | 36623.64 |
| तमिलनाडु | 527561 | 71311 | 1034.02 |
| उत्तरप्रदेश | 1242593 | 166620 | 2435.48 |
| उत्तराखंड | 1155402 | 56034 | 2264.59 |
| राजस्थान | 6802 | 499 | 13.33 |
| योग | 29097973 | 1817379 | 57032.03 |
खरीफ में उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति


