Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्य में खरीफ बुवाई 98 फीसदी पूरी

29 अगस्त 2020, भोपाल। राज्य में खरीफ बुवाई 98 फीसदी पूरी – प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई लक्ष्य के विरुद्ध 143.17 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जो लगभग 98 फीसदी है। जबकि गत वर्ष अब तक 132.29 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। वहीं 19.78 लाख क्विंटल बीज वितरित किया गया है जबकि उर्वरक का कुल उठाव लगभग 20.27 लाख टन हुआ है।

महत्वपूर्ण खबर : सोयाबीन पर संकट

प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई समाप्ति की ओर है। कृषि विभाग के मुताबिक इस वर्ष 146.31 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 143.17 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई है इसमें सबसे अधिक तिलहनी फसलें 65.34 लाख हेक्टेयर में, अनाज फसलें 49.71 लाख हेक्टेयर में एवं दलहनी फसलें 21.69 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। यदि फसलवार स्थिति देखें तो अब तक धान की 28.43 हेक्टेयर में, मक्का 15.36, तुअर 4.11, उड़द 15.96, सोयाबीन 58.46, मूंगफली 2.79, तिल 3.30 एवं कपास की 6.44 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जानकारी के मुताबिक विभाग द्वारा इस वर्ष सीजन में विभिन्न फसलों के लगभग 19.78 लाख क्विंटल बीजों का वितरण किया गया है जबकि उपलब्धता 22.55 लाख क्विंटल बतायी जा रही है। इसी प्रकार सीजन में कुल खाद 20.27 लाख टन का उठाव किया गया है। इसमें 8.80 लाख टन यूरिया, 6.71 लाख टन डीएपी एवं 1.20 लाख टन काम्पलेक्स उर्वरक का उठाव हुआ है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रदेश में प्रमुख फसलों की बुवाई स्थिति

24 अगस्त 2020 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
धान29.7928.43
ज्वार1.481.3
मक्का14.915.3
बाजरा3.063.09
तुअर4.294.11
उड़द18.0915.96
मूंग2.221.49
सोयाबीन57.758.46
मूंगफली2.562.79
तिल3.813.3
कपास6.196.44