Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना में कलेक्टर – किसान संवाद कार्यक्रम संपन्न

08 अक्टूबर 2025, गुना: गुना में कलेक्टर – किसान संवाद कार्यक्रम संपन्न – जिला पंचायत विश्राम गृह में आयोजित कृषि कार्यशाला के अंतर्गत कलेक्टर किसान संवाद सह वैज्ञानिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कन्याल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, कृषि उप संचालक श्री संजीव शर्मा, उद्यानिकी उप संचालक श्री केपीएस किरार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

 कलेक्टर श्री  कन्याल ने किसानों को कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की श्रेणी में लाने के लिए हमें अपनी आर्थिक स्थिति को 8 से 10 गुना बढ़ाना होगा। इसके लिए चरणबद्ध रूप से योजनाबद्ध प्रयास आवश्यक हैं। हमें यह सोचना होगा एक एकड़ भूमि से वर्षभर में 12 लाख रुपए तक की आय कैसे प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया इस दिशा में पॉलीहाउस में गुलाब की खेती एक सफल प्रयोग के रूप में सामने आई है।  प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ पीकेसी परियोजना का मूल उद्देश्य हमारे पूरे क्षेत्र को पर्याप्त जल उपलब्ध कराना है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया वे परियोजना की रूपरेखा और लाभ को गहराई से समझें। उन्होंने कहा इस परियोजना से सबसे अधिक लाभ हमारे गुना जिले को होगा। उन्होंने किसानों को भावांतर योजना और दुग्ध समृद्धि अभियान की जानकारी दी।

 कलेक्टर ने बताया कि भावांतर योजना का पंजीयन 3 अक्टूबर से आरंभ हो चुका है। उन्होंने कहा जिन कृषकों के खेत में वास्तविक सोयाबीन की फसल खड़ी है वही पंजीयन करें, क्योंकि इसका क्रॉस वेरिफिकेशन भी होगा। उन्होंने सभी कृषकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक किसान पंजीयन करें और इस योजना का लाभ लें।  श्री कन्‍याल ने पराली और नरवाई जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी नष्ट होती है और मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है।  कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर कन्याल ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने नरवाई प्रबंधन को लेकर हैप्पी सीडर, सुपर सीटर सहित अन्य आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें