मध्यप्रदेश में मानसून का जोर: खरगोन-बड़वानी में अति-भारी वर्षा का रेड अलर्ट, इंदौर समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
04 जुलाई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून का जोर: खरगोन-बड़वानी में अति-भारी वर्षा का रेड अलर्ट, इंदौर समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं चंबल संभाग के कई जिलों तथा रीवा संभाग (सिंगरौली को छोड़कर) के कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा हुई। कई स्थानों पर तेज हवाओं और वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गईं।
मौसम विभाग ने शनिवार (4 जुलाई) के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। आज खरगोन और बड़वानी जिले में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
आईएमडी के अनुसार सबसे अधिक वर्षा सेंधवा में 206.1 मिमी दर्ज की गई। अतिभारी बारिश खातेगांव (180.0 मिमी), कुंभराज (150.0 मिमी), खिरकिया (142.2 मिमी) और रहटगांव (117.0 मिमी) में हुई।
भारी बारिश, हरदा (101.6), बकाल (90.0), सतवास (89.0), कुंडम (87.8), खालवा (85.0), किरनापुर (78.6), तेंदूखेड़ा (दमोह) (78.6), देवरी (सागर) (77.2), धीरापुर (77.0), भैंसदेही (75.0), पाटन (71.1), अजयगढ़ (70.2), भगवानपुरा (70.0), कन्नौद (68.0), वरला (66.3) और मझौली (65.8 मिमी) में दर्ज की गई।
इसके अलावा इंदौर में 64.1 मिमी, वारासिवनी में 63.1 मिमी, केसली में 62.2 मिमी, नबीबाग में 61.4 मिमी, चाचौड़ा और कटनी में 60-60 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
तेज हवा और वज्रपात
पिछले 24 घंटों में नीमच में 37 किमी प्रति घंटा, अशोकनगर, भोपाल और सीहोर में 35 किमी प्रति घंटा, भिंड और आगर में 33 किमी प्रति घंटा तथा गुना, रायसेन और बुरहानपुर में 31 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।
बैतूल, बुरहानपुर, दतिया, धार, गुना, हरदा, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, चंबल और रीवा संभाग (सिंगरौली को छोड़कर) के जिलों में वज्रपात और वर्षा दर्ज की गई।
सिनॉप्टिक मौसम परिस्थिति
आईएमडी के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार और भटिंडा से होकर गुजर रही है। अगले चार दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय बना हुआ है। इसके अगले तीन दिनों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ से गुजरने की संभावना है।
समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक मध्यप्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसके अलावा 3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई के बीच एक शियर जोन बना हुआ है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है।
मौसम विभाग ने इन जिलों को लिए जारी किया अलर्ट
आईएमडी ने खरगोन और बड़वानी जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश, वज्रपात तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा में कहीं-कहीं अति भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, गुना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और सागर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात, झंझावात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo

