Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

14 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना

24 जुलाई 2023, इंदौर: 14 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में अधिकांश जगह,भोपाल संभाग के ज़िलों में कई जगह पर ,इंदौर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर , रीवा एवं ग्वालियर संभागों के ज़िलों में कहीं =कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 24 जुलाई  तक मध्यप्रदेश में  दीर्घावधि औसत से 13  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश औसत के बराबर और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 24 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

24 जुलाई तक मध्यप्रदेश में जिन ज़िलों के विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है, उनके आंकड़े मिमी में इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्यप्रदेश – तेंदूखेड़ा ( नरसिंहपुर )  37.0 , नैनपुर ( मंडला ) 22.0  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।    

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पश्चिमी मध्यप्रदेश – शमशाबाद ( विदिशा ) 88.0,भैंसदेही ( बैतूल ) 64.0,चिचोली 41.0 ,मुलताई 39.2 ,शाहपुर 36.0, भीमपुर 36.0 ,आठनेर 33.4 , भाभरा ( अलीराजपुर ) 55.0 ,अलीराजपुर  42.6, कट्ठीवाड़ा   40.0 , झिरन्या ( खरगोन ) 47.0 ,सीतामऊ ( मंदसौर )  45.4 ,सुवासरा 23.0 , भावगढ़  20.0 ,बाबई ( नर्मदापुरम ) 41.0 आरौन ( गुना ) 40.0 ,बमौरी 31.0  खिरकिया एआरजी (हरदा )  34.4 , टिमरनी   23.2 ,वरला ( बड़वानी )  34.0 ,राजगढ़  30.2 ,कुक्षी ( धार ) 28.0 ,रतलाम एडब्ल्यूएस  27.0 , गौहरगंज ( रायसेन ) 25.0 ,देवरी  22.2  और  ,नसरुल्लागंज ( सीहोर ) में 24.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मौसम केंद्र ने 25 जुलाई की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान लगाया है , उसके अनुसार विदिशा ,रायसेन,सीहोर, नर्मदापुरम,बैतूल, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जैन,देवास , शाजापुर आगर और मंदसौर ज़िलों में  कहीं -कहीं मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदेश के अन्य ज़िलों में वज्रपात / गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की  संभावना  है। आज 24  जुलाई  के नक़्शे में  गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )