राज्य कृषि समाचार (State News)

पर्यटन निगम के होटलों में परोसे जाएंगे मिलेट्स व्यंजन

अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष – 2023

  • (विशेष प्रतिनिधि)

22 जनवरी 2023,  भोपाल । पर्यटन निगम के होटलों में परोसे जाएंगे मिलेट्स व्यंजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के तहत म.प्र. में राज्य, जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली गतिविधियों के लिए कैलेण्डर जारी किया गया है। इसके मुताबिक राज्य में मिलेट वर्ष 2023 मनाया जा रहा है। प्रदेश में मिलेट्स फसलों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बढ़ावा देने के लिए फरवरी माह में कई गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।

फरवरी के कार्य : राज्य स्तर पर कृषि वि.वि., के.वी. के. द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक का प्रचार, रेडियो, दूरदर्शन पर कोदो-कुटकी की जानकारी, म.प्र. पर्यटन विकास निगम के होटलों में माह में केवल 1 दिन मिलेट्स आधारित व्यंजन परोसना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड में मिलेट्स फसलों के लिए उवर्रक की अनुशंसा की जाएगी। जिलास्तर पर भी उपरोक्त कार्यों के साथ-साथ मिलेट मिशन के तहत हितग्राहियों का चयन एवं ब्लाक तथा पंचायत स्तर पर मिट्टी परीक्षण तथा गाँव के चौपाल पर मिलेट्स के प्रति कृषकों को जागरूक किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Advertisements
Advertisement5
Advertisement